Sunday, May 19 2024 | Time 07:48 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड » गुमला


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में युवक का दाहिना पैर कट के हुआ अलग
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
नीरज कुमार/न्यूज11 भारत

गुमला/डेस्कः गुमला के बसिया कलिगा गांव के समीप रविवार करीब रात्रि 7:00 बजे रांची सिमडेगा मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक का दाहिना पैर दुर्घटना में कट के अलग हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार   घायल युवक का नाम अमृत डंगवार, पिता नुवस डंगवार उम्र लगभग 25 वर्ष ग्राम कलिगा निवासी है. दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों को मिलने पर उसे आनन फानन मे बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार कर युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.
अधिक खबरें
चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव के बांध में डुबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:23 PM

चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव में वन विभाग द्वारा बनाए गए बांध में डुबने से गांव के सुदेश रौतिया, पिता स्वर्गीय टोल्हा रौतिया उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई घटना सुबह 11.30 बजे की है.

चैनपुर अनुमंडल के बुमतेल गांव की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 11:42 AM

चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र के बुमतेल गांव निवासी प्रमिला कुमारी, पिता महेन्द्र मुण्डा उम्र 20 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका प्रमिला कुमारी पिछले एक महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी.

घाघरा ने खो दिया पत्रकारिता जगत के भीष्म को, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 10:56 AM

घाघरा प्रखंड क्षेत्र की पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह सह घाघरा थाना परिषर स्थित पार्वती मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा 54 वर्ष का असामयिक निधन गुरुवार मध्यरात्रि के करीब हो गई. करीब पांच महीनें पूर्व उनका इलाज चेन्नई के वेल्लोरे में हुआ था.

घर में आग लग जाने से करीब एक लाख का हुआ नुकसान प्रशासन से मुआवजे की मांग
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 4:57 PM

घाघरा थाना छेत्र के कोटामाटी टंगराटोली निवासी मुन्ना उरांव के घर मे आग लग जाने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुवा. घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब आठ बजे की है. इस बावत घर के मुखिया मुन्ना उरांव एवं पत्नी ललिता देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे स्कूल गए हुवे थे

पुग्गू बेहरा टोली गांव में कलयुगी बेटे ने विधवा मां को त्रिशूल से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, बेटी ने पहुंचाया सदर अस्पताल
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 10:13 AM

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुग्गु बेहरा टोली निवासी 50 वर्षीय मानू उरांव स्वर्गीय पति बुधु उरांव को उसके अपने ही बेटे 18 वर्षीय गुड्डू उरांव ने त्रिशूल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना में महिला को चार से पांच जगह चोट लगी है.