Wednesday, May 8 2024 | Time 01:15 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » धनबाद


विश्व पृथ्वी दिवस: पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाएं, विद्यालय में किया वृक्षारोपण

विश्व पृथ्वी दिवस: पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाएं, विद्यालय में किया वृक्षारोपण

महेश कुमार/न्यूज़11 भारत

धनबाद/डेस्क:-
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई. बच्चों ने इस अवसर पर विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया. यह जानकारी विद्यालय के उप प्राचार्य मनोज कुमार ने दी उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण संकट में है बर्फ के अधिक पिघलने के कारण पृथ्वी की घूमने की गति कम हो रही है, पर्यावरण असंतुलित हो रहा है ,पृथ्वी को कूड़े-कचरे भी कम प्रभावित नहीं कर रहे हैं. नदियाँ  सूख रही है, पृथ्वी का क्षरण हो रहा है .पृथ्वी से हरे पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं .इस कारण भी धरती का तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है मानव के साथ-साथ सभी जीव-जंतु भी इससे प्रभावित हो रहे हैं . कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित की शिक्षिका कल्याणी मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई .मौके पर उप प्राचार्य उमा मिश्रा ,विद्यालय के प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार सहित 300 की संख्या में बच्चे एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं  ने भाग लिया. 

अधिक खबरें
दिनांक 05.05.24 को धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 7:26 PM

धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है .इसी क्रम में दिनांक 05.05.24 को मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

स्वीप एक्टिविटी के तहत फूड फेस्टिवल का आयोजन, हजारों लोगों ने एक साथ ली मतदान करने की शपथ
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 10:03 AM

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार रविवार देर शाम रणधीर वर्मा स्टेडियम में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया. इस दौरान झूमर नृत्य एवं रॉक बैंड शो का भी आयोजन किया गया.

धनबाद पुलिस की कार्रवाई, गेस्ट हाउस से हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 10:51 AM

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. धनबाद पुलिस ने उनके पास से पिस्टल और गोली बरामद किया है. सिटी एसपी अजित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अपराधी शांति गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसएसपी ने बलियापुर स्थित वल्नरेबल बूथ के मतदाताओं से की वार्ता
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:20 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन ने आज बलियापुर क्षेत्र अंतर्गत सुरंगा पंचायत स्थित बूथ नंबर 303 के वल्नरेबल मतदाताओं से वार्ता की.

डीसीएलआर ने किया आदिम जनजाति बहुल यूनिक बूथ का निरीक्षण
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 5:58 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी 42 टुंडी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) संतोष गुप्ता ने आज तोपचांची प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल यूनिक बूथ भवरदाहा का निरीक्षण किया.