Sunday, May 19 2024 | Time 00:45 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गुमला


पति पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, महिला थाना में की लिखित शिकायत

मारपीट में गर्भ में पल रहे बच्चे की हुई मौत, महिला जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज
पति पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, महिला थाना में की लिखित शिकायत

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज़ 11 भारत


गुमला/डेस्क: गुमला थाना क्षेत्र के सिलाफारी गांव निवासी संगीता कुमारी ने पति संदीप साहु पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में लिखित शिकायत की है। संगीता कुमारी ने बताया कि 24 अप्रैल को उसके पति संदीप ने उसके साथ मारपीट किया। जिसे पेट में पल रहे दो माह का बच्चा खराब हो गया और मारपीट से शरीर के कई हिस्से में चोट लगी है। जिसका इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। संगीता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह संदीप साहु से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था। इस दौरान उन्हें एक बच्ची भी हुई। शादी का दो माह ठीक ठाक रहा। उसके बाद उसका पति दहेज को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित करने लगा। बराबर दहेज की मांग कर रहा है और हमेशा मार देने की धमकी देता है। इसी क्रम में 24 अप्रैल को नशे में धूत होकर मेरे पति मेरे साथ मारपीट किया। संगीता ने कहा कि उसके पिता ने घर का जमीन बेचकर उसका विवाह किया था और पति बार-बार पैसे की डिमांड कर रहा है। उसने महिला थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगायी है। इधर उसने अस्पताल से इलाज रिपोर्ट नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है।
अधिक खबरें
चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव के बांध में डुबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:23 PM

चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव में वन विभाग द्वारा बनाए गए बांध में डुबने से गांव के सुदेश रौतिया, पिता स्वर्गीय टोल्हा रौतिया उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई घटना सुबह 11.30 बजे की है.

चैनपुर अनुमंडल के बुमतेल गांव की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 11:42 AM

चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र के बुमतेल गांव निवासी प्रमिला कुमारी, पिता महेन्द्र मुण्डा उम्र 20 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका प्रमिला कुमारी पिछले एक महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी.

घाघरा ने खो दिया पत्रकारिता जगत के भीष्म को, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 10:56 AM

घाघरा प्रखंड क्षेत्र की पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह सह घाघरा थाना परिषर स्थित पार्वती मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा 54 वर्ष का असामयिक निधन गुरुवार मध्यरात्रि के करीब हो गई. करीब पांच महीनें पूर्व उनका इलाज चेन्नई के वेल्लोरे में हुआ था.

घर में आग लग जाने से करीब एक लाख का हुआ नुकसान प्रशासन से मुआवजे की मांग
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 4:57 PM

घाघरा थाना छेत्र के कोटामाटी टंगराटोली निवासी मुन्ना उरांव के घर मे आग लग जाने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुवा. घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब आठ बजे की है. इस बावत घर के मुखिया मुन्ना उरांव एवं पत्नी ललिता देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे स्कूल गए हुवे थे

पुग्गू बेहरा टोली गांव में कलयुगी बेटे ने विधवा मां को त्रिशूल से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, बेटी ने पहुंचाया सदर अस्पताल
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 10:13 AM

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुग्गु बेहरा टोली निवासी 50 वर्षीय मानू उरांव स्वर्गीय पति बुधु उरांव को उसके अपने ही बेटे 18 वर्षीय गुड्डू उरांव ने त्रिशूल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना में महिला को चार से पांच जगह चोट लगी है.