Saturday, Apr 27 2024 | Time 17:53 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
  • लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
  • आग की चपेट में आने से मां की मौत, चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
  • बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
  • बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
  • बिष्टुपुर राम मंदिर में एजीएम मीटिंग के दौरान हुई हत्या प्रयास के मुकदमे में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी
  • कोडरमा लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
  • शिक्षा मंत्रालय का निर्देश, अब साल में 2 बार होगी CBSE बोर्ड की परीक्षा !
  • शिक्षा मंत्रालय का निर्देश, अब साल में 2 बार होगी CBSE बोर्ड की परीक्षा !
  • चुरचू के पोटामो गांव में जंगली हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, घर को पूरी तरह से किया तहस-नहस
  • I N D I गठबंधन के उम्मीदवार ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, झामुमो कार्यकर्ताओं से मांगा अपने लिए समर्थन
  • मंत्री का खास ठेकेदार लक्ष्मी नगर में नहीं करा रहा सफाई, विधायक सरयू राय ने औचक निरीक्षण कर सचिव व डीसी को लिखा पत्र
  • हजारीबाग के जीटी रोड में नही थम रही पशु तस्करी, फिर 18 गाय लदी ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार
  • पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
  • पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
झारखंड


रांची में पूर्वी भारत के सबसे बड़े शहद टेस्टिंग लैब का आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे शिलान्यास

रांची में पूर्वी भारत के सबसे बड़े शहद टेस्टिंग लैब का आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे शिलान्यास
न्यूज11भारत 

रांची/डेस्क: पूर्वी भारत का सबसे बड़ा शहद टेस्टिंग लैब रांची में स्थापित होगा. कार्यक्रम आज, गुरुवार (12 मार्च) को रांची के नामकुम स्थित भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान में अपराह्न 3 बजे केंद्रीय कृषि और जनजातीय कार्यमंत्री अर्जुन मुंडा अंतराष्ट्रीय स्तर की इस आधुनिक प्रयोगशाला का शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद संजय सेठ, विधायक राजेश कच्छप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन भी मौजूद रहेंगे.

 

यह प्रयोगशाला राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसरण संस्थान के परिसर में स्थापित की जाएगी. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबित, पूर्वी भारत में शहद क्रांति का आगाज होने जा रहा है. इस क्षेत्र को हनी हब बनाया जाएगा. इससे शहद उत्पादक हजारों किसानों को घरेलू बाजार में विस्तार के साथ ही निर्यात के अवसर भी प्राप्त होंगे. जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा. इसके साथ ही झारखंड और आसपास के राज्यों बिहार, छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल, उड़ीसा समेत कई राज्यों की अनूठी शहद की किस्मों में अंतराष्ट्रीय पहचान मिलेगा. 





 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और मधुमक्खी पालक शामिल होंगे. राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन तथा कृषि विज्ञान केंद्र- खूंटी, रांची, गुमला, सिमडेगा, सराईकेला, पश्चिमी सिंहभूम सहित कई संस्थान शामिल होंगे. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पहल पर शहद परिक्षण प्रयोगशाला और अन्य परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है. 
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई 7 साल की सजा
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:06 PM

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने मामले में जेल में बंद दोषी किशोर राज मुंडा को कोर्ट ने 7 साल की सजा के साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. दोषी के सजा के बिंदु पर स्पेशल चिल्ड्रेन कोर्ट ने अदालत में अपना फैसला सुनाया.

खाकी वर्दी ने निभाया मानवता का फर्ज, घर में लगी आग में फंस गई थी बच्ची, थाना प्रभारी ने बचाई बच्ची की जान
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 11:40 AM

जिले में पुलिस ने एक बार फिर से जिंदादिली की मिसाल पेश की है. अपनी जान पर खेलकर धधकते हुए आग का सामना कर थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे ने एक बच्ची को घर से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई.

Bird Flu Alert: रांची रिजनल पोल्ट्री फार्म के 2 डॉक्टर सहित 6 स्टाफ को किया गया क्वारंटाइन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 2:16 PM

H5N1 Avian Influenza बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. राजधानी के होटवार स्थित JSIA सरकारी भवन को बर्ड फ्लू वार्ड बनाया गया है. बता दें, संक्रमण से रिजनल पोल्ट्री फार्म के 2 डॉक्टर सहित 6 स्टाफ को क्वारंटाइन में रखा गया है.