झारखंड » जमशेदपुरPosted at: अप्रैल 18, 2024 केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ओड़िशा के राज्यपाल से की मुलाकात
मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत
जमशेदपुर/डेस्क:-लोकसभा की खूंटी सीट से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अर्जुन गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे या एग्रिको में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से उन्होंने उनके आवास पर मुलाकात की. इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल को रामनवमी की बधाई दी. साथ ही अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल रघुवर दास को चैत्र नवरात्र और सरहुल पर्व की भी बधाई दी. अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल रघुवर दास की पोती आराध्या से भी बात की और काफी खुश नजर आए. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्व और त्योहार मनुष्य के जीवन में एक ऊर्जा का संचार करते हैं. इससे मनुष्य को ऊर्जा मिलती है. इसीलिए त्यौहार का जीवन में काफी महत्व है.