Wednesday, Apr 24 2024 | Time 05:26 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


रामगढ़ : आदिवासी लड़की से दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को जेल

रामगढ़ : आदिवासी लड़की से दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को जेल

झारखंड : रामगढ़ जिले के भडानी नगर थाना क्षेत्र के पाली गांव से एक आदिवासी समेत दो अन्य युवकों को एक नाबलिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म और एक अन्य से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया.


रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि घटना 16 फरवरी की है, जिसके संदर्भ में पीड़ित लड़कियों के परिजन ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को पाली गांव से दुष्कर्म के आरोपी 25 वर्षीय महेश बेदिया और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी उसके मित्र राजू सिंह को गिरफ्तार किया.

 

दोनों युवकों को पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों आदिवासी लड़कियां नाबालिग हैं . घटना के दिन दोनों निकट के पाली गांव के पास फुटबॉल के मैदान में फुटबॉल खेलने गई थी. जब दोनों फुटबॉल खेलकर वापस अपने गांव आ रही थी, उसी समय दोनों आरोपियों ने  डरा धमकाकर उन्हें अगवा कर लिया और  निकट के खाली पड़े मकान में ले जाकर एक लड़की से दुष्कर्म किया जबकि दूसरी लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 
अधिक खबरें
चुनावी बयार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीमार, सीने में दर्द की शिकायत पर रेस्ट में गये संतोष सिंह
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 6:15 PM

मंगलवार की दोपहर अचानक कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के सीने में दर्द उठ गया. संतोष चूकि उस समय घर पर ही थे, इसलिए आनन फानन में परिजन अपार्टमेंट के नीचे स्थित जांच घर ले गये.

खूंटी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी और INDI गठबंधन प्रत्याशी ने भरा नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 7:47 AM

खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन करने के लिए बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा डीसी ऑफिस पहुंची. जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा.

पलामू लोकसभा से आज तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:46 AM

पलामू लोकसभा निर्वाचन के नामांकन के पांचवें दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. बीएसपी पार्टी से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, सीपीआई से अभय भुइयां और पीडीआई से वीरेंद्र राम ने पर्चा दाखिल किया है.

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 4:16 AM

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और झारखंड विधानसभा से मांगा जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट आने पर की गई कार्रवाई की फाइल.

झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े लोकपाल के मामले में निशिकांत दुबे को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया नोटिस
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 3:59 PM

लोकपाल के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकपाल ने सिबीआई को जांच के आदेश दिए है. लोकपाल के आदेश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.