Saturday, Apr 27 2024 | Time 08:46 Hrs(IST)
 logo img
  • अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
  • अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक महिला गंभीर

वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक महिला गंभीर

लोहरदगा : लोहरदगा में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. मामला कैरो थाना क्षेत्र के नयाटोली की है. बुधवार की शाम खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से पन्द्रह वर्षीय बालक शिवा महली और अधेड़ समद खान की मौत हो गई. वहीं महिला साबो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिन्हें इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.



वज्रपात से बचने के लिए इलाके में लोगों को नियमित रूप से जागरुक करने का काम किया जा रहा है, लेकिन खेती के वक्त लोग इन बातों का ख्याल नहीं रख पाते हैं. ऐसे में यह हादसा नियमित रूप से हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

अधिक खबरें
Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:46 AM

मई के पहले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा आयेंगे. पीएम मोदी बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बता दें, चौथे चरण में 13 मई को चाईबासा सीट पर वोट डाले जायेंगे. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में भाजपा प्रदेश कमेटी को निर्देश मिल चुका है.

सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:36 AM

सिमडेगा के तपकरा में पत्नी ने पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तपकरा निवासी सनम देवी नामक महिला का आज सुबह उसके पति अजय नायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है