Friday, May 10 2024 | Time 03:18 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » बोकारो


पूर्व मंत्री लालचंद महतो के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

पूर्व मंत्री लालचंद महतो के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
अनंत/न्यूज़11भारत

बेरमो/डेस्क:-फुसरो के अमलो मजदूर कार्यालय में पूर्व उर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. यहां 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. साथ ही साथ पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. कमेटी के अघ्यक्ष दिलीप कुमार और संतोष सिंह ने कहा कि झारखंड ने अपना एक महान आंदोलन कारी, जुझारू कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है. पूर्व मंत्री के लालचंद महतो के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया. कहा कि  लालचंद महतो और जगरनाथ दादा दोनों अभिभावक थे. सुख दुख में हमेशा वो साथ खड़े रहते थे। राज्य सहित इस क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है. वे दोनों दबे कुचले, शोषित वर्ग की आवाज़ थे. गांव की समस्या और झारखंड के लोगों के हक़ व अधिकार के लिए विधानसभा में हमेशा मुखर होकर अपनी बात रखते थे. राज्य की जनता ने बहादुर नेता को खो दिया. वे हमेशा झारखंडवासियों के हित के लिए संघर्ष किया. झारखंड ने महान आंदोलनकारी, जुझारू कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है. मौके पर विश्वनाथ सिंह, जागेश्वर महतो मुकेश कुमार सोनी, महेश राम, सुखदेव चौधरी,भट्ट महतो, उमेश कुमार ,राजेंद्र महतो, जानकी देवी, देवंती देवी, सुरजी देवी, कमल नायक आदि मुख्य रूप से शामिल थे.
अधिक खबरें
पिटस स्कूल के छात्र को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का मिला स्कॉलरशिप
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:46 PM

गोमिया स्थित पिटस स्कूल के छात्र रहे आशिष गौरव ने ऑक्सफोड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए ऑक्सफोर्ड इन्दिरा गांधी ग्रेच्यूट स्कॉलरशिप प्राप्त करने में सफलता पाई है.

चैनई से शव पहुँचते ही गावं मे पसरा मातम
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:17 PM

बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरदाना पंचायत के जगुडीह निवासी बाबूराम मांझी का पुत्र विजय सोरेन (35) की मौत रोजगार की तलाश में चेन्नई जाने के दौरान आंध्र प्रदेश में हो गई. युवक का शव विजयवाड़ा स्टेशन के समीप पुनिया स्टेशन के बगल में डेढ़ किलो मीटर दूरी पर स्थित एक गांव के मकई के खेत में बीते रविवार को मिला था शव.

दुल्लु महतो ने की वरिष्ठ जनता दल यू के नेता अशोक चौधरी से किया मुलाकात
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 8:07 PM

धनबाद संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो लोहांचल स्थित वरिष्ठ जनता दल यू नेता अशोक चौधरी के आवास पर पहुचे जँहा जदयू नेता चौधरी सहित जदयू कार्यकर्ताओं ने महतो को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया.

भाजपा नेता सह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम हुआ स्थगित
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 6:10 AM

बोकारो जिला भाजपा मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने गुरुवार को सूचना जारी कर जानकारी दी की, 10 मई को बोकारो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. बोकारो जिला भाजपा मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने गुरुवार को सूचना जारी कर जानकारी दी की, 10 मई को बोकारो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.

मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची वितरण में लाएं तेजी : डीईओ सह डीसी
मई 09, 2024 | 09 May 2024 | 7:12 PM

मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र से संबंधित मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इनफॉरमेशन स्लिप) का वितरण किया जा रहा है.