रांचीः अपनी 15 सूत्री मांग को लेकर रसोइया संघ कल यानी 23 फ़रवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा. इस बावत रसोइया संघ के लोगों ने राजधानी रांची में एक बैठक की. कल के घेराव में 10-15 हज़ार रसोईया के रांची आने की संभावना है. रसोइया संघ की अध्यक्ष अनीता देवी ने बताया कि वे 500 रुपये मानदेय वृद्धि से ख़ुश नहीं हैं.
क्या है मांग
1. रसोइया संयोजिका को न्यूनतम वेतनमान यानी 272 रुपया रोज़ दिया जाए
2. सभी रसोईया की सेवा को स्थायी किया जाये
3. 2018 के बाद से हटाए गए रसोईया संयोजिका को बापस काम पर रखा जाए
5. सभी रसोईया को साल में दो बार कपड़ा दिया जाए
6. पांच लाख का निःशुल्क बीमा, आदी