न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः आज देश के राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार अयोध्या जा रही हैं. वे रामलला के दर्शन करेंगी. वह आरती उतारेंगी. साथ ही कुबेर टीला जाकर शिव मंदिर में भी पूजा करेंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 4 घंटे भगवान राम की नगरी में रहेंगी. अधिकांश समय राम मंदिर में व्यतीत होगा. राष्ट्रपति के दौरे के लिए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं.
रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति मंदिर परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में भी पूजा करेंगी. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस शिवलिंग का पूजन-अर्चन किया था. यह शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित स्मारक कुबेर टीला पर स्थित है.