भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने महिला एकल ग्रुप चरण में हांगकांग की चीयूंग नगन को 21-9, 21-16 से हराया. उन्होंने अपने आज के मुकाबले में हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 2-0 से हरा दिया है. सिंधु ने पहला गेम 21-9 और दूसरा गेम 21-16 से जीता. इस ओलंपिक में सिंधु की ये दूसरी जीत है. वह नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई हैं.
तीरंदाजी में भारत के लिए अच्छी खबर है. तरुणदीप राय ने पुरुष अंतिम 32 वर्ग के मुकाबले में यूक्रेन के हनबिन ओलेस्की को हरा दिया है. उन्होंने 6-4 से जीत हासिल की है.
टोक्यो ओलंपिक में छठे दिन की शुरुआत हो चुकी है. आज दिन की शुरुआत भारतीय महिला हॉकी टीम के ग्रेट ब्रिटेन से शुरू हो चुकी है. भारत की ओर से तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव, तरुणदीप रॉय महिला और पुरुष एकल इवेंट्स में उतरेंगे. इसके अलावा पीवी सिंधु भी ग्रुप जे के अपना अगले मैच खेलने उतरेंगी. भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला ब्रिटेन से शुरू हो गया है. हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है, सबसे ज्यादा नजर पीवी सिंधु पर रहेगी.
क्या है भारत का आज का शेड्यूल?
हॉकी
- सुबह 6:30 बजे: भारत बनाम ब्रिटेन, महिला पूल-ए मैच
बैडमिंटन
- सुबह 7:30 बजे: पीवी सिंधु, महिला एकल ग्रुप चरण
- दोपहर 2:30 बजे: बी साई प्रणीत, पुरुष एकल ग्रुप चरण
तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा)
- सुबह 7:31 बजे: तरुणदीप राय, पुरुष अंतिम 32 वर्ग
- दोपहर 12:30 बजे: प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग
- दोपहर 2:14 बजे: दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग
रोइंग
- सुबह 8 बजे से: अर्जुन लाल और अरविंद, पुरुष डबल स्कल्स सेमीफाइनल ए/बी 2
सेलिंग
- सुबह 8:35 बजे: केसी गणपति और वरुण ठक्कर, पुरुष स्किफ 49 ईआर
मुक्केबाजी
- दोपहर 2:33 बजे: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग