झारखंडPosted at: मई 04, 2024 झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सांसद उम्मीदवार के हजारों समर्थक रांची के लिए हुए रवाना
संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी समिति के महासचिव राकेश रंजन महतो के नेतृत्व में टाटा हटिया पैसेंजर में हजारों की संख्या में जयराम महतो के समर्थक कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए. तिरुलडीह रेलवे स्टेशन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन सचिव राकेश रंजन ने बताया कि ट्रेन से लगभग 2 हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची जा रहे है. इसके साथ ही सड़क मार्ग से 113 गाड़ियों में भी कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होंगे. मालूम हो कि आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्च के रांची लोकसभा के सांसद उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो का नामांकन होना है.