Saturday, Apr 27 2024 | Time 07:19 Hrs(IST)
 logo img
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


बोकारो में मिला झारखंड का तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज, बांग्लादेश के तबलीगी जमात में हुई थी शामिल

बोकारो में मिला झारखंड का तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज, बांग्लादेश के तबलीगी जमात में हुई थी शामिल
बोकारो : झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज सामने आया है. तीसरे मरीज के रूप में बोकारो जिला के चंद्रपुरा के तेलो की एक महिला की पहचान हुई है. महिला हाल में बांग्लादेश के ढ़ाका से यात्रा कर अपने परिवार के साथ चंद्रपुरा स्थित तेलो आयी थी. बताया जा रहा है कि महिला तबलीगी जमात से जुड़ी है. बताया जा रहा है कि महिला उसके पति समेत अन्य पांच लोग बंगलादेश से लौटे हैं. सभी 18 मार्च को बगंलादेश से लौटे थे और प्रशासन ने सभी का क्वारंटाइन कराया था.

इसमें कई लोगों को चास स्थित जीजीईएस क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. महिला का सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजा गया था. आज जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला का कोरानो पॉजेटिव मिलने के बाद प्रशासन ने महिला को बीजीएच में भर्ती कराया. 

बताते चलें कि इससे पूर्व रांची में एक मलेशिया से आयी एक महिला को कोराना पोजेटिव और दूसरा हजारीबाग का विष्णगढ़ का एक पुरुष कोरानो पोजेटिव पाया गया था. प्रशासन महिला के घर पहुंचकर जहां पूरे घर को सैनिटाइज कर रहा है, वहीं गांव को भी सील कर सैनिटाइज करने की बात कही जा रही है. डीसी मुकेश कुमार ने पैनिक नहीं होने की सलाह दी है. कहा कि लोग अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करे.

 

अधिक खबरें
रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.