Friday, May 3 2024 | Time 20:22 Hrs(IST)
 logo img
  • आखिर क्यों चिल्ड बीयर के शौकीन हैं लोग? क्या है साइंटिफिक वजह!
  • आखिर क्यों चिल्ड बीयर के शौकीन हैं लोग? क्या है साइंटिफिक वजह!
  • आखिर क्यों चिल्ड बीयर के शौकीन हैं लोग? क्या है साइंटिफिक वजह!
  • व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुश्रवण टीम के साथ की बैठक, राजनीतिक दल/ प्रत्याशियों के व्यय की गहन निगरानी एवं शैडो रजिस्टर में रिपोर्ट संधारित करने के दिए निर्देश
  • राज्य सरकार की याचिका खारिज, SC ने साहिबगंज में अवैध खनन की सीबीआई जांच पर रोक से किया इनकार
  • शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ यौन शोषण, मामला दर्ज
  • झारखंड में भुगर्भिक जलस्तर की स्थिति भयावह, 10 जिलों में मात्र इतने फीसदी ही हो पाया है रिचार्ज!
  • सड़क निर्माण के दौरान मापी करने की मांग पर वृद्ध से मारपीट
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के 205 49 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
  • नक्सलियों के बंकर तक पहुंची पलामू पुलिस
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • World Press Freedom Day 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसके पीछे का कॉन्सेप्ट
  • सोलर टैंक के स्टार्टर चोरी होने से गांव के 45 घरों को हो रही है पानी की किल्लत
  • बारकोड से कर सकते हैं पहचान सरकारी दुकान में बिक रही शराब असली है या नकली
झारखंड » पलामू


वृक्षों से सांसों का और बाबा साहब से संविधान का है रिश्ता : पर्यावरणविद कौशल किशोर जसवाल

वृक्षों से सांसों का और बाबा साहब से संविधान का है रिश्ता : पर्यावरणविद कौशल किशोर जसवाल

संतोष/संतोष/न्यूज़11 भारत   

पलामू/डेस्क:-विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह  पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्राणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल और छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत पौधरोपण व वितरण कर  संविधान निर्माता  डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती मनाई. पर्यावरणविद और पार्षद ने छतरपुर अनुमंडल के माडवा पंचायत के ग्राम नासो  से डॉ भीमराव के जन्मदिन पर निकली शोभा यात्रा में शामिल हुए.  वहीं  बगैया पंचायत के तेलियाडीह में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए पौधा समर्पित  किया. 

 

उन्होंने  खरवारडीह में संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने के पश्चात संत रविदास जी के प्रांगण में पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ गंगा वर्धन नारियल लगाकर उन्हें थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम और लीची समर्पित किया. उन्होंने  लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों  की शपथ दिलाते हुए कहा कि पर्यावरण धर्म के पहला मूल मंत्र में जन्मदिन या कोई भी शुभ कार्य एवं  श्राद्ध पर पौधा लगा कर उसे बचाने का विधान है. उन्होंने कहा कि जो देता है उसे देवता कहा जाता है.  वृक्ष और बाबा साहेब की जीवनी और कार्यशैली में काफी समानता है. दोनों  का  ही समाज के लिए  अतुलनीय योगदान रहा है.

 

छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने बाबा साहब के 133 वां जन्मदिन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामना देते हुए  कहा है कि बाबा साहब का संविधान को सदैव  अनुपालन करना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा है कि भाग्य पर कम और कर्म पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए.  राजनीतिक  के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता बनकर गरीब  असहायों को हर संभव मदद करनी चाहिए. तभी उनके सपनों को साकार किया जा सकता है. उन्होंने क्षेत्र में  बालु और जल की समस्या से जूझ रहे लोगों को कहा कि यह समस्या सरकार की विफलता का प्रतीक है. कार्यक्रम में शामिल महिला पुरुषों ने पर्यावरणविद कौशल किशोर और पार्षद अमित कुमार जायसवाल को गर्मजोशी से स्वागत क़िया.ग्रामीणों ने  उनकी कार्यों की सराहना की.

 

गाजे बाजे  के साथ निकली शोभायात्रा में मांडवा पंचायत एवं बगया पंचायत के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.. शोभायात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में पूर्व डीआईजी राकेश रंजन मड़वा के पूर्व मुखिया कमलेश राम ,पंचायत डाली बाजार के उप मुखिया अफजाल अंसारी बगया पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव , धर्मेंद्र रजक, बृजेश राम अशोक राम संजय राम, रामस्वरूप राम, रवि विश्वकर्मा, नागेंद्र राम, पंकज राम, कपिल राम, जितेंद्र, रमेश, अजय, सुशील, दिनेश, देवव्रत, अजीत, विनोद राम, उषा देवी, राम जन्म राम, उपेंद्र कुमार, अरुण राम, रविंद्र यादव, बिरजा राम, लालू यादव समेत अन्य कई गणमान्य लोग शामिल थे.


 
अधिक खबरें
ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 2:08 PM

पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अति सुंदरवर्ती डगरा पंचायत के ग्राम रत्नाग टोला यूगीनियाटांड़ में गुरुवार की रात्रि 60 वर्षीय कृष्णा सिंह को उसके बेटे सरोज कुमार सिंह ने हत्या कर दी. घरेलू विवाद एवं ओझा गुनी के शक पर सरोज ने पिता को देसी कट्टा हथियार से गोली मार दी

BJP उम्मीदवार सांसद बीडी राम ने PM के सभा स्थल का लिया जायजा
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 2:07 PM

धानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई यानी कल पलामू में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा करेंगे. कार्यक्रम को लेकर पलामू से बीजेपी उम्मीदवार सांसद विष्णु दयाल राम ने सभा स्थल का दौरा किया.

पलामू में 14 पोलिंग पार्टियों ने घर-घर मतदान के लिए रवाना
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 7:19 AM

पलामू में सीनियर सिटीजन और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया.

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीसी-एसपी ने की बैठक
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 7:10 AM

पलामू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मेदिनीनगर के दौरे को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने विभिन्न पदाधिकारियों संग बैठक की.

कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति को 10 वर्ष की सुनाई सजा
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 6:37 PM

पलामू जिला व्यवहार न्यायालय ने शादी के पांच साल बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सुनाई सजा.