Saturday, Apr 27 2024 | Time 06:56 Hrs(IST)
 logo img
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


लंबित वेतन निर्धारण की स्वीकृति पर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम का जताया आभार

लंबित वेतन निर्धारण की स्वीकृति पर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम का जताया आभार
रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक चमरा लिंडा और विधायक जीगा सुसरन होरो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए साल 2010 से लंबित वेतन निर्धारण को मंत्रिमंडल से स्वीकृति दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक है. इसी के साथ कहा कि राज्य के सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में इस फैसले से हर्ष का माहौल है.

 

वहीं प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियमावली, नवीन अंशदायी योजना 2004 और अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त 126 शिक्षकों के सेवा अनुमोदन से जुड़े मामले के निराकरण का भी आग्रह किया है. 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया आश्वासन 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया है कि अल्पसंख्यक विद्यालयों की समस्याओं का प्राथमिकता के अनुसार निराकरण किया जाएगा. इस मौके पर बिशप बरवा, फादर ए मिंज,  पीटर खेस,  मुकुल कुल्लू और निरंजन कुमार शांडिल्य मौजूद थे. 

 

 

अधिक खबरें
रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.