Friday, May 3 2024 | Time 15:53 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • World Press Freedom Day 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसके पीछे का कॉन्सेप्ट
  • सोलर टैंक के स्टार्टर चोरी होने से गांव के 45 घरों को हो रही है पानी की किल्लत
  • बारकोड से कर सकते हैं पहचान सरकारी दुकान में बिक रही शराब असली है या नकली
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • लेफ्टिनेंट के पद पर इंडियन आर्मी ने निकाली भर्तियां, जानें सलेक्शन का पूरा प्रोसेस
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
  • हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
झारखंड » पलामू


केंद्र के इशारों पर काम करने वाली एजेंसियां के दिन खत्म होंगे क्योंकि जनता अब संवैधानिक रूप से इस चुनाव मे मोदी जी को हटाकर रहेगी :- राजेंद्र सिन्हा

केंद्र के इशारों पर काम करने वाली एजेंसियां के दिन खत्म होंगे क्योंकि जनता अब संवैधानिक रूप से इस चुनाव मे मोदी जी को हटाकर रहेगी :- राजेंद्र सिन्हा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत 

पलामू/डेस्क:-
झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार अंबेडकर जयंती पर झामुमो पलामू ने देश का संविधान बचाने के लिए दिया एक दिवसीय धरना, डालटनगंज शहर के छह मुहान चौक पर झामुमो पलामू जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी की अध्यक्षता में संविधान बचाओ देश बचाओ एक दिवसीय धरना दिया गया . कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष एवं केंद्रीय समिति सदस्यों द्वारा भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन सचिव सन्नो सिद्दीकी जी द्वारा किया गया . माल्यार्पण के पश्चात जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि इस धरना का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा जो संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है उसे रोकना है. उन्होंने कहा कि कैसे कुर्सी पर बैठे दो - दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालने का काम किया गया . जबकि हेमंत सोरेन के खिलाफ एक भी सबूत नहीं दिखा पाई है. उनकी एजेंसियां हेमंत सोरेन जी बेगुनाह हैं और जल्द ही वो रिहा होकर बाहर आएँगे. केंद्र के इशारों पर नाचने वाली एजेंसियां के दिन खत्म होंगे क्योंकि जनता अब संवैधानिक रूप से मोदी जी को हटाकर रहेगी. उन्होंने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा संघर्ष,सामाजिक स्वतंत्रता, सामाजिक समता, सामाजिक न्याय के पुरोधा भारत रत्न से सम्मानित पूरे भारतवर्ष के लिए एक मिसाल थे. उनके द्वारा लिखा गया संविधान से हमारा देश चल रहा है और हम इसे किसी भी हाल में खत्म नही होने देंगे . इसके बाद एक एक कर उपस्थित सभी नेताओं ने जनता के समक्ष अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम का समापन सभी नेताओं ने खड़े होकर अम्बेडकर जी की रैली का अभिवादन करके किया . कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के सदस्य- संजीव तिवारी,सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष- कमाल खान,रंजन चंद्रवंशी,राकेश सिन्हा,असफ़र रब्बानी,बालकिसुन उरांव, वरिष्ठ नेता- शाहनवाज बबलू,मुन्नवर जमां,अविनाश देव,प्रदीप सिंह,इकबाल एहमद,अनुराग सिंह,नवीन सिन्हा, बबलू सिंह,रिशु अग्रवाल नगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा- सुशीला मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष- फजायल अहमद,व्यवसाय मोर्चा अध्यक्ष-दीपू चौरसिया, छात्र मोर्चा सचिव सैयद फैजल, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुमित वर्मन ,अल्पसंख्यक कोषाध्यक्ष मन्नत सिंह बग्गा, अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष सोनम राइन, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानन्द , मुकेश चौधरी, रज़िया नियाजी, उर्मिला कुजूर, प्रिया, मधु, शीला, ताज मोहम्मद, वसीद अंसारी, रुहान अब्बास, आर्यन, दीपक तिवारी, सुमित गिरी,दीपेंद्र सिंह ये सभी नेतागण उपस्थित थे.

अधिक खबरें
BJP उम्मीदवार सांसद बीडी राम ने PM के सभा स्थल का लिया जायजा
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 2:07 PM

धानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई यानी कल पलामू में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा करेंगे. कार्यक्रम को लेकर पलामू से बीजेपी उम्मीदवार सांसद विष्णु दयाल राम ने सभा स्थल का दौरा किया.

पलामू में 14 पोलिंग पार्टियों ने घर-घर मतदान के लिए रवाना
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 7:19 AM

पलामू में सीनियर सिटीजन और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया.

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीसी-एसपी ने की बैठक
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 7:10 AM

पलामू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मेदिनीनगर के दौरे को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने विभिन्न पदाधिकारियों संग बैठक की.

कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति को 10 वर्ष की सुनाई सजा
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 6:37 PM

पलामू जिला व्यवहार न्यायालय ने शादी के पांच साल बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सुनाई सजा.

पलामू के किसान के बेटे ने इंटर साइंस में टॉप 5 में बनाई जगह, परिवार और कॉलेज में जश्न
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 5:39 PM

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया है. पलामू के लेस्लीगंज के रहने वाले एक किसान के बेटे अमित कुमार मेहता ने राज्य में टॉप 5 में जगह बनाई है.