Tuesday, Apr 30 2024 | Time 01:46 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सरायकेला


झिमड़ी में मनाई गई बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जन्म जयंती

झिमड़ी में मनाई गई बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जन्म जयंती

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत,


चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम झिमड़ी के हाटतोला परिसर में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव रामजी अम्बेडकर जी के 133 वी जन्म जयंती मनायी गयी और इस दौरान उनकी चित्रपट पर मलार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.

 

साथ ही वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर की राष्ट्र के प्रति उनके निस्वार्थ सेवा और महान योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई. उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद के सुधारों में अहम योगदान दिया है. भीमराव अंबेडकर अध्ययनशील और कर्मठ व्यक्ति थे, उन्हे अर्थशास्त्र, राजनीति, कानून, दर्शनशास्त्र और समाजशास्त्र का अच्छा ज्ञान था. वह अपना  सारा जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित कर दिया था तथा एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे.आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है.

कृतज्ञ राष्ट्र उनके इस समर्पण को सदा याद रखेगा.

 


 

इस अवसर पर चिरंजीत महतो, भीमसेन रूहीदास, बबलू महतो, उदय कृष्ण मछुआ, खिरोद चंद्र महतो, विश्वनाथ कालिंदी, राहुल कालिंदी, गौतम महतो, अंगद महतो, तनु रजक, आशुतोष महतो आदि उपस्थित रहे.
अधिक खबरें
रांची लोकसभा सीट पर एस यू सी आई (सी) के उम्मीदवार के रूप में मिंटू पासवान ने नामांकन पत्र भरा
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 8:20 PM

रांची लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी नामांकन के पहले दिन एस यू सी आई (सी) के उम्मीदवार मिंटू पासवान ने अपना नामांकन पत्र जमा किया.

आज राजनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे बाबूलाल मरांडी
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:51 AM

सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज सरायकेला के राजनगर का चुनावी दौरा करेंगे. वे सुबह 10:30 बजे रांची एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए राजनगर के लिए रवाना होंगे और 11:10 बजे राजनगर पहुंचेंगे.

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 10:11 PM

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोक कला मंच के द्वारा सरायकेला प्रखंड के इटाकुदर एवं ऊपर दुगनी पंचायत में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया गया

मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:35 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार की स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 08 में आम लोगो को मतदाता जागरूकता अभियान के प्रति जागरूक किया गया ।

20 लाख सीएफटी अवैध बालू के साथ तीन ट्रैक्टर जब्त
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 11:19 AM

सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह सरायकेला डीएमओ ज्योति शंकर सतपथी ने दबिश देते हुए अवैध रूप से भंडारण कर रखे करीब 20 लाख सीएफटी अवैध बालू के साथ तीन ट्रैक्टर जब्त किया.