मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत
जमशेदपुर/डेस्क:-टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन ने बुधवार को रांची में राज्यपाल से मुलाकात की. राज्यपाल से मुलाकात कर उन्होंने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा मोटर्स के साथ अस्थाई श्रमिकों के स्थाईकरण के लिए किए गए समझौते पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि समझौता इस तरह किया गया है कि स्थाई होने वाले कर्मचारियों का बैक वेजेज नहीं मिलेगा. सभी कर्मचारियों का लगभग 1500 करोड़ रुपए बैक वेजेज कंपनी ने मार लिया है. जबकि, मुंबई हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार बैक वेजेज देना है. टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मिली भगत से कंपनी ने ऐसा किया है. श्रम विभाग के अधिकारियों पर भी मिली भगत का आरोप लगाया गया. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स के साथ मिली भगत करते हुए अस्थाई श्रमिकों को जेओ ग्रेड में फर्जी तरीके से स्थाईकरण का समझौता.