रांची : 1987 बैच के IAS अधिकारी और वर्तमान में विकास आयुक्त झारखंड के पद पर पदस्थापित सुखदेव सिंह झारखंड के नये मुख्य सचिव बने. वहीं IAS अधिकारी राजीव अरुण एक्का को सीएम का प्रधान सचिव बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. राजीव अरुण एक्का वर्तमान में प्रधान सचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित थे.
मालूम हो कि झारखंड के मुख्य सचिव डीके तिवारी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उक्त आदेश एक अप्रैल लागू होगा.