Friday, Apr 26 2024 | Time 22:53 Hrs(IST)
 logo img
  • धनवार अंचल अधिकारी ने छापेमारी के दौरान किया अवैध गिट्टी से लदा ट्रक को जब्त
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
झारखंड


संघर्ष आदिवासियों की पहचान, सरकार किसी की भी हो, अधिकार के लिये आवाज करें बुलंद : मंत्री रामेश्वर उरांव (VIDEO)

संघर्ष आदिवासियों की पहचान, सरकार किसी की भी हो, अधिकार के लिये आवाज करें बुलंद : मंत्री रामेश्वर उरांव (VIDEO)

रांची : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड में अलग-अलग नजारा देखने को मिला. कोरोना संक्रमण काल के बावजूद झारखंड के आदिवासी समाज ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए अपनी संस्कृति और सभ्यता की झलक पेश की. रांची के बनहोरा में झारखंड के कई मंत्री विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शिरकत करते नजर आये.


ढोल और मांदर की थाप पर नाचते-झुमते आदिवासी... रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य करते आदिवासी... अपनी संस्कृति और सभ्यता से समाज में छाप छोड़ने वाले आदिवासी... विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर  रांची के बनहोरा में वो उत्साह और उमंग देखने को मिला, उसकी कमी कोरोना संक्रमण के इस काल में खल रही थी. संक्रमण के इस काल ने भीड़ पर ब्रेक लगाने का काम जरूर किया. पर मंच से प्रदेश के मंत्रियों के संबोधन ने उस कमी को अपने संबोधन से पाट दिया. मंत्री रामेश्वर उरांव ने इस मौके पर कहा कि आदिवासियों की पहचान उसके संघर्ष है, इसलिये सरकार चाहे हमारी ही क्यों ना हो अपने हक अधिकार के लिये आवाज बुलंद करते रहिये. मंत्री आलमगीर आलम भी उनके सुर में सुर मिलाते दिखे और उन्होंने भी आदिवासियों के संघर्ष की विरासत को सलाम किया. 

 

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन मांडर विधायक बंधु तिर्की ने आयोजित किया था. इस लिये कार्यक्रम के केंद्र बिंदु में बंधु बने रहे. राज्य के अलग-अलग जिलों से आये सांस्कृतिक टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया. सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी खुद को नहीं रोक पाये और उन्होंने बंधु तिर्की के साथ मांदर पर हाथ आजमाया. हालांकि इस बीच आदिवासी समाज के मिटते अस्तित्व को बचाने की पहल भी संबोधन के जरिये गूंजती रही.

झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां की राजनीति आदिवासी समाज के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है. आज समय के साथ आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे में है. अपनी संस्कृति को बचाने और भविष्य को निखारने की इस जद्दो जहद में आदिवासी समाज कितना सफल हो पाता है इसके लिये थोड़ा और इंतजार करने की जरूरत है.

 

अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.