Friday, May 17 2024 | Time 11:07 Hrs(IST)
 logo img
  • सूबे में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात, दो की मौत
  • बुरी खबर ! कोविशील्ड के बाद Covaxin लगवाने वालों पर मंडरा रहा खतरा, हो रहीं ये बीमारियां
  • बुरी खबर ! कोविशील्ड के बाद Covaxin लगवाने वालों पर मंडरा रहा खतरा, हो रहीं ये बीमारियां
  • पुग्गू बेहरा टोली गांव में कलयुगी बेटे ने विधवा मां को त्रिशूल से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, बेटी ने पहुंचाया सदर अस्पताल
  • दलमा वन्य प्राणी संग्रहालय में विशु शिकार रोकथाम को लेकर हुई बैठक
  • Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां दिखेगा ये ग्रहण
  • पूर्व मुखिया आशीष यादव पर भोली-भाली महिलाओं के नाम से ग्रुप लोन के लाखों रुपए गबन करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • अचानक RCB के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे MS Dhoni, चाय पीते आए नजर, Video वायरल
  • संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी को उदयपुर से किया गिरफ्तार
  • आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • बीएलओ सुपरवाइजर तथा सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ उपायुक्त नें की बैठक
झारखंड » हजारीबाग


भाजपा प्रत्याशी मनीष व पूर्व विधायक का तूफानी जनसंपर्क अभियान, भाजपा के पक्ष में माँगा जनसमर्थन

भाजपा प्रत्याशी मनीष व पूर्व विधायक का तूफानी जनसंपर्क अभियान, भाजपा के पक्ष में माँगा जनसमर्थन

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क:-
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के साथ दर्जनों गाँवों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन माँगा. अभियान की शुरुवात सिंघरावां मोड़ से हुवा जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश साव व स्थानिय मुखिया बिरेन्द्र रजक के अगुवाई में स्वागत किया गया. बच्छई पंचायत के मलिकाना, गोविंदपुर पंचायत के लराही, गोरखा, भटबिगहा में सैकड़ो बाइक के साथ प्रत्याशी का स्वागत किया गया. इस दौरान डेबो पंचायत के चक, नवादा, डेबो, करमा में भव्य स्वागत हुवा. बढ़ती गर्मी के बावजूद वृन्दा व रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनीष जायसवाल व मनोज यादव का स्वागत किया व भाजपा के पक्ष में समर्थन का भरोसा दिया. प्रत्याशी ने भगवानपुर, पोडो, इगुनिया, पडरिया, ब्रहमोरिया, सेलहारा, पाण्डेयबारा, केंदुवा में चला सघन जनसम्पर्क अभियान. वही बसरिया में रोड शो हुवा जहां सैकड़ो ग्रामीणों ने अबकी बार मोदी सरकार के नारों को समर्थन दिया. अभियान में मंडल अध्यक्ष सुरेश साव, जिला परिषद सदस्य आरती कौशल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप मंत्री गुरुदेव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजाधर प्रसाद, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, अशोक यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान, राजेन्द्र चनद्रवंशी, अर्जुन साव, महामंत्री अरविंद सिंह, अरविंद साव, बालेश्वर साव, मोहन साव, विजय यादव, नरेश पासवान, पिन्टू सोनी, मुखिया मंटू सिंह, पप्पू रजक, सन्तोष सिंह, पप्पू रजक, भाजपा नेता देवल यादव, संजय यादव, त्रिलोकी यादब, सुरेन्द्र रजक, राजू यादव, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, सुनील सिंह, शिवकुमार प्रजापति, उमेश पासवान, बिनय रजक, बासुदेव यादव सहित अन्य.



देश सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित है, मजबूत हाथो में है देश का कमान : मनीष जायसवाल



जनसम्पर्क अभियान को सम्बोधित करते हुए भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा मोदी की गारंटी को दोहराते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित हाथो में है. मोदी जी के जनहित व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है. आज दुनियाभर को सम्मान की नजरों से देखता है. तीसरी बार मोदी जी पीएम बनेंगे तो कई योजनाएं है जो भारत का तस्विर बदल देगा.



आपका उत्साह व जनसमर्थन भाजपा प्रत्याशी के जीत की गारंटी है : मनोज यादव



पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार के प्रति लोगों में उत्साह का माहौल है. प्रचंड गर्मी में आपका घरों से बाहर निकलना मनीष जी के जीत की गारंटी बन रहा है. एक सवाल के जवाब में श्री यादव में कहा कि देश में आरक्षण को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रही है. मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि किसी में दम नहीं है जो आरक्षण को समाप्त कर दे.  

अधिक खबरें
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 9:02 PM

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को हजारीबाग लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा का आयोजन हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित कृषि फार्म मैदान में शाम 6 बजे से किया जाएगा. इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद रहेंगे.

चौपारण और बरही में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया रोड शो, उमड़ा विशाल जनसैलाब
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 7:34 PM

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक मनोज यादव ने चौपारण बाजार और बरही में आगामी लोकसभा चुनाव की लेकर रोड शो किया. मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के पहुंचे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी साथ रहें. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए, विश्व में भारत के बढ़ते कदम के लिए तथा मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को दें.

बिजली चोरी को लेकर चला अभियान, कई होटलों और लोगो के खिलाफ प्राथमिकी, भारी जुर्माना
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 4:22 PM

विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग लगातार छापामारी अभियान चलाकर प्राथमिक की दर्ज करने का काम कर रही है. कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद की टीम ने बरही के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ छापेमारी किया.

हजारीबाग में लापरवाह बिल्डरो पर निगम कसेगा शिकंजा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को किया अनिवार्य
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 4:15 PM

शहर के अपार्टमेंटों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य कर दिया गया है. जिन जिन अपार्टमेंट में यह सिस्टम नही होगा उन अपार्टमेंट मालिको के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी. इसको ले नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र लाल की अध्यक्षता में नगर निगम हजारीबाग के राजस्व शाखा की बैठक आहूत की गई .

हजारीबाग लोकसभा : 'मनीष' और  'पटेल'  किसके सिर होगा सांसद का ताज ?
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 3:51 AM

हजारीबाग लोक सभा संसदीय क्षेत्र का मतदान 20 मई को होना है। बस ! कुछ ही दिन शेष रह गये हैं . इस लोकसभा क्षेत्र से सत्रह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं . सभी उम्मीदवार अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. वहीं सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान क्रियाशील हैं.