Sunday, May 19 2024 | Time 10:14 Hrs(IST)
 logo img
  • आज फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे PM नरेंद्र मोदी, तीसरे चरण के चुनाव के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित
  • आज फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे PM नरेंद्र मोदी, तीसरे चरण के चुनाव के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित
  • Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार पर मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप, कोर्ट ने 5 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड » गुमला


सरहुल जुलूस में दिखी सामाजिक समरसता, आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी बधाई

सरहुल जुलूस में दिखी सामाजिक समरसता, आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी बधाई

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज़11 भारत 


गुमला/डेस्क:-गुमला में सरहुल जुलूस पर भब्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में 100 से अधिक खोड़हा दल ने भाग लिया. पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल हुए. सभी मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए. वही सभी ने प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया. शोभायात्रा में सामाजिक समरसता की मिसाल देखी गई. लोकसभा चुनाव के इस दौर में जहां एक ओर लगातार प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थक नहीं रहे हैं, वहीं आज शोभायात्रा के दौरान भाजपा के प्रत्याशी समीर उरांव और कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत एक साथ कंधे से कंधे मिलाकर नजर आए. दोनों ने एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी और मांदर की थाप पर जमकर थिरके. दोनों प्रत्याशियों ने जिलेवासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी. शोभायात्रा में स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत, केंद्रीय सरहुल संचालन समिति के पदाधिकारी शामिल हुए. वहीं सांसद सहित प्रत्याशियों और प्रबुद्धजनों का विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया.
अधिक खबरें
चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव के बांध में डुबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:23 PM

चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव में वन विभाग द्वारा बनाए गए बांध में डुबने से गांव के सुदेश रौतिया, पिता स्वर्गीय टोल्हा रौतिया उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई घटना सुबह 11.30 बजे की है.

चैनपुर अनुमंडल के बुमतेल गांव की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 11:42 AM

चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र के बुमतेल गांव निवासी प्रमिला कुमारी, पिता महेन्द्र मुण्डा उम्र 20 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका प्रमिला कुमारी पिछले एक महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी.

घाघरा ने खो दिया पत्रकारिता जगत के भीष्म को, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 10:56 AM

घाघरा प्रखंड क्षेत्र की पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह सह घाघरा थाना परिषर स्थित पार्वती मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा 54 वर्ष का असामयिक निधन गुरुवार मध्यरात्रि के करीब हो गई. करीब पांच महीनें पूर्व उनका इलाज चेन्नई के वेल्लोरे में हुआ था.

घर में आग लग जाने से करीब एक लाख का हुआ नुकसान प्रशासन से मुआवजे की मांग
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 4:57 PM

घाघरा थाना छेत्र के कोटामाटी टंगराटोली निवासी मुन्ना उरांव के घर मे आग लग जाने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुवा. घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब आठ बजे की है. इस बावत घर के मुखिया मुन्ना उरांव एवं पत्नी ललिता देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे स्कूल गए हुवे थे

पुग्गू बेहरा टोली गांव में कलयुगी बेटे ने विधवा मां को त्रिशूल से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, बेटी ने पहुंचाया सदर अस्पताल
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 10:13 AM

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुग्गु बेहरा टोली निवासी 50 वर्षीय मानू उरांव स्वर्गीय पति बुधु उरांव को उसके अपने ही बेटे 18 वर्षीय गुड्डू उरांव ने त्रिशूल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना में महिला को चार से पांच जगह चोट लगी है.