न्यूज़11 भरता,
हजारीबाग/डेस्क: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलगा में खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के द्वारा सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. उक्त महोत्सव में स्थानीय विधायक सुश्री अंबा प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुई. विधायक अंबा प्रसाद ने इस दौरान प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई एवं ग्रामीणों के साथ अपनी खुशियां साझा की. विधायक ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की.
इस मौके पर सर्वप्रथम ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी में अंबा प्रसाद के द्वारा पूजा-अर्चना की गई. पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराया. इसके बाद सभी ने एक साथ विनती-प्रार्थना की. पूजनोपरांत प्रसाद का वितरण किया गया. मांदर व नगाड़े के थाप पर व स्थानीय लोक गीतों की धुन पर विधायक अंबा प्रसाद थिरकते हुए नजर आई.
मौके पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष , प्रमुख सुनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव संरक्षक जोद्धेश्वर भोक्ता,केंद्रीय कोषाध्यक्ष कोलेश्वर गंझु, सलाहकार झलकु गंझू, जिला अध्यक्ष बलदेव गंझू,सचिव सुलेश्वर कुमार भोक्ता, देवंती देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, अध्यक्ष देवानंद भोक्ता, सचिव शनिचर गंझू, उपसचिव दशरथ भोक्ता, कोषाध्यक्ष प्रभु गंजू, कार्यकारिणी अध्यक्ष विश्वनाथ भोक्ता, महिला अध्यक्ष अनीता भोक्ता कवीलाश भोक्ता, उर्मिला देवी, पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस चिंतामण साव, मनातू पंचायत की पंचायत समिति सदस्य चरमी देवी सहित कई गांव से आए हजारों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे.