Thursday, Apr 18 2024 | Time 11:28 Hrs(IST)
 logo img
  • 21 अप्रैल को झामुमो के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने आयोजित की है उलगुलान महारैली
  • रामनवमी में गिरिडीह पहुंचे India Alliance के प्रत्याशी अखाड़ा कमिटियों ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
  • हुम्बू पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई 4, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
  • हुम्बू पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई 4, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
  • जहरीले सांप काटने से वृद्ध महिला की हालत हुई गंभीर
  • मायके में थी पत्नी, मोबाइल पर पत्नी से हुआ विवाद फिर लगा ली फांसी
  • पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ा 8 46 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में अदालत ने ED को दी पूछताछ की मंजूरी
  • हजारीबाग के ओपन जेल में निर्माणधीन अस्पताल में भारी अनियमितता
  • डीजीपी का निर्देश, भू-माफियाओं के साथ उनके स्वजनों का भी आधार, पैन व बैंक खाता का नंबर भी जुटाएगी पुलिस
  • डीजीपी का निर्देश, भू-माफियाओं के साथ उनके स्वजनों का भी आधार, पैन व बैंक खाता का नंबर भी जुटाएगी पुलिस
  • डीजीपी का निर्देश, भू-माफियाओं के साथ उनके स्वजनों का भी आधार, पैन व बैंक खाता का नंबर भी जुटाएगी पुलिस
  • गिरिडीह में रामनवमी पर दिखी भव्यता, अखाड़ा समिति के मंच पर पहुचे एनडीए प्रत्याशी
  • DC अनन्य मित्तल और SSP ने कदमा समेत अन्य इलाकों में देर रात तक विभिन्न अखाड़ों में जाकर हालात का लिया जायजा
  • गुमला में रामनवमी की विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, उमड़ा जन सैलाब
  • मानगो में महानवमी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला अखाड़े का जुलूस, पहुंचा बड़ा हनुमान मंदिर
मूवी-मस्ती


एक्टर नहीं डायरेक्टर बनना चाहते थे सलमान, जानिये सल्लू के बारे में 20 दिलचस्प जानकारियां

एक्टर नहीं डायरेक्टर बनना चाहते थे सलमान, जानिये सल्लू के बारे में 20 दिलचस्प जानकारियां

 1) सलमान खान हीरो नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन उनके शानदार व्यक्तित्व को देख उन्हें लोग बतौर हीरो साइन करना चाहते थे। 


 

2) 1988 में बतौर सहायक अभिनेता सलमान की पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ रिलीज हुई। फारुख शेख और रेखा जैसे सितारों के बीच सलमान लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे।

 

3) 1989 में बतौर हीरो सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज हुई। उस दौर में पाइरेसी के कारण फिल्म इंडस्ट्री की हालत बेहद पतली थी। सलमान की इस फिल्म के प्रिंट्स का खर्चा बचाते हुए बहुत कम प्रिंट्स और प्रचार के साथ इसे कुछ जगह रिलीज किया गया। बाद में भारी कामयाबी के कारण फिल्म के प्रिंट्स की संख्या बढ़ाई गई।

 

4) फिल्मों में आने के पहले सलमान का रोमांस संगीता बिजलानी से चल रहा था। उस वक्त सलमान की तुलना में संगीता बड़ी स्टार थी। एक विज्ञापन में दोनों साथ नजर आते थे।

 

5) 2004 में पीपुल मैगजीन ने सलमान को बेस्ट लुकिंग मैन इन द वर्ल्ड की लिस्ट में सातवां और भारत में पहला स्थान दिया।

 

6) सलमान धर्मेन्द्र के दीवाने हैं और आज भी धरम पाजी सलमान के पसंदीदा हीरो हैं। सिल्वेस्टर स्टेलॉन को भी वे पसंद करते हैं।

 

7) सलमान ने धर्मेन्द्र के साथ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की है। कहा जाता है कि धर्मेन्द्र ने इस फिल्म में काम करने के बदले में एक भी पैसा नहीं लिया।

 

8) धर्मेन्द्र का कहना है कि सलमान उन्हें अपनी जवानी के दिनों की याद दिलाता है। वे भी सलमान की तरह ही हैं। दिल से एकदम साफ और मुंहफट।

 

9) हेमा मालिनी को सलमान अपनी पसंदीदा हीरोइन मानते हैं।

 

10) टिप्स फिल्म कंपनी ने सलमान खान नामक फिल्म का नाम रजिस्टर्ड करवाया था, लेकिन यह फिल्म आज तक नहीं बनी।

 

11) सलमान खान और शाहरुख खान में बेहद पटती थी। दोनों ने हम तुम्हारे हैं सनम, करण अर्जुन और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में साथ की हैं। 

 

12) 2006 की दिवाली पर एक ही दिन सलमान की जानेमन और शाहरुख की डॉन रिलीज हुई थी। दोस्ती का यह आलम था कि सलमान अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान लोगों से कहते थे कि वे डॉन भी देखें। 

 

13) कुछ वर्ष पूर्व कैटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर सलमान और शाहरुख में झगड़ा हो गया। कुछ वर्ष तक बातचीत बंद रही। एक इफ्तार पार्टी में सलमान ने पहल करते हुए शाहरुख को गले लगा लिया। इसके बाद वे मिलने लगे। सलमान के शो 'बिग बॉॅस' में शाहरुख 'दिलवाले' का प्रचार करने गए। अब दोनों ने कड़वी बातों को भूला दिया है। 

 

14) सलमान दिलफेंक किस्म के इंसान रहे हैं। संगीता बिजलानी से उनका लंबा रोमांस चला। बाद में सोमी अली उनके नजदीक आईं और ऐसा लगा कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन उनका ब्रेक अप हो गया।

 

15) सोमी के बाद ऐश्वर्या राय, सलमान के जीवन में आई और ऐश को सलमान बेहद चाहते थे।

 

16) बताते हैं कि ‘चलते-चलते’ फिल्म में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या शूटिंग कर रही थी। सेट पर सलमान पहुंच गए और उन्होंने खूब खरी-खोटी शाहरुख और ऐश्वर्या को सुनाई। शाहरुख ने सलमान का साथ देते हुए ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया और रानी मुखर्जी को ले लिया।

 

17) सलमान का साथ छूटने के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय से नजदीकियां बढ़ाई। विवेक ने सलमान और उनके भाइयों से पंगा मोल ले लिया।

 

18) बाद में विवेक ओबेरॉय ने सलमान से माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने उन्हें ‘नौटंकी’ करार देते हुए आज तक माफ नहीं किया।

 

19) सलमान के निकट के लोग बताते हैं कि सलमान यदि किसी पर गुस्सा होते हैं तो आसानी से माफ नहीं करते।

 

20) ऐश्वर्या राय के अलग होने के बाद सलमान का नाम कैटरीना कैफ से जुड़ा। कैटरीना का करियर बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया है।

 
अधिक खबरें
Bigg Boss OTT 3: जानें कब ओटीटी पर दस्तक दे रहा 'Bigg Boss OTT 3',  इन कंटेस्टेंट का नाम पर हो रही चर्चा
अप्रैल 09, 2024 | 09 Apr 2024 | 11:19 AM

भले ही बिग बॉस का हर सीजन विवादों से घिरा होता है लेकिन फिर भी यह टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है. फैंस बेसब्री से Bigg Boss OTT 3 का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि ओटीटी सीजन 3 के प्रीमियर डेट को लेकर नयी अपडेट सामने आई है. हालांकि इसकी आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है इसके साथ ही शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है.

World Cup 2023 में हार पर पहली बार बोले Rohit Sharma, बताई हार की वजह
अप्रैल 07, 2024 | 07 Apr 2024 | 12:47 PM

हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी 19 नवंबर 2023 का जिक्र आते ही भावुक हो जाता है. वहीं रोहित शर्मा ने आज तक इसको लेकर खुलकर बात नहीं की है. लेकिन द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दुसरे एपिसोड में इस बारे में उन्होंने बताया कि उस दिन क्या हुआ था. बता दें, इस एपिसोड में इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा(Rohit Sharma) और श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) ने शिरकत की. दोनों ही क्रिकेटर्स इस शो में दिल खोलकर बातें करते नजर

BIG Breaking: अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में एडमिट
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 1:54 AM

BIG Breaking: अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में एडमिट

अमीषा पटेल चेक बाउंस केस:  पैसे देने के लिए तैयार हुई अभिनेत्री
मार्च 06, 2024 | 06 Mar 2024 | 5:33 PM

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले के बकाया राशि देने के लिए बुधवार को तैयार हो गए है. उन्होंने ने अजय सिंह से समझौता करने की पेशकश की है. अमिश अजय को 2 करोड़ पचहत्तर लाख रुपए देगी. जिसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

प्रेग्नेंट हैं Deepika Padukone, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी खुशखबरी
फरवरी 29, 2024 | 29 Feb 2024 | 10:27 AM

कई दिनों से दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा चल रही थी. लेकिन अब दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंस कर दी है. दीपिका की डिलिवरी सितंबर 2024 में होगी.