Friday, Apr 26 2024 | Time 07:03 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • चतरा से NDA प्रत्याशी कालीचरण सिंह आज करेंगे नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष होंगे शामिल
  • झामुमो नेता मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा: धनबाद से अनुपमा नहीं कल्पना सोरेन लड़ रहीं चुनाव
झारखंड


झारखंड के लिए राहत की खबर, 200 संदिग्‍धों की हुई जांच, सभी रिपोर्ट निगेटिव

झारखंड के लिए राहत की खबर, 200 संदिग्‍धों की हुई जांच, सभी रिपोर्ट निगेटिव

रांची : शनिवार को भी झारखंड के लिए राहत की खबर आई. पतरातू से आये दो संदिग्‍धों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. रिम्‍स में दोनों की जांच की गई थी. आज दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. दोनों को होम क्‍वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है. दोनों जिंदल के कर्मी थे और दिल्‍ली से लौटे थे. गुरुवार को दोनों को रिम्‍स के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था. जिसके बाद दोनों की जांच कराई गई. जांच के बाद दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. झारखंड में अभी तक कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है. 

मालूम हो कि रांची के अलावा एमजीएम जमशेदपुर में भी सैंपल की जांच की जा रही है. बड़ी संख्या में दोनों अस्पतालों में संदिग्धों की स्क्रीनिंग की जा रही है. स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाये जाने के बाद कोरोना के लिए सैंपल लिये जा रहे हैं. राज्यभर में अभी तक 200 मरीजों के सैम्पल लिये गये हैं, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. झारखंड अबतक कोरोना से पूरी तरह से सुरक्षित है. रिम्स में 103 संदिग्धों का अब तक जांच किया गया. वहीं एमजीएम ने भी अब तक 97 लोगों की जांच की. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. आज रिम्स ने 11 और एमजीएम ने 11 लोगों की जांच की और सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

अधिक खबरें
चतरा से NDA प्रत्याशी कालीचरण सिंह आज करेंगे नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष होंगे शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:53 AM

चतरा में एनडीए के प्रत्याशी कालीचरण सिंह 26 अप्रैल यानी आज नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी शामिल होंगे.

चुनावी रणनीति बनाने के लिए जिला अध्यक्ष के आवास पर चली झामुमो की मैराथन बैठक, चार विधायक हुए शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:46 AM

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर झामुमो के उम्मीदवार के तौर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती के नाम की आधिकारिक घोषणा होने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. झामुमो के जिला अध्यक्ष घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर झामुमो के उच्च स्तरीय नेताओं की बैठक में जिले के झामुमो के चारों विधायक भी शामिल हुए.

राजधानी की तपती धरती के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी, रांची नगर निगम चला रही जन जागरूकता अभियान
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:43 PM

राजधानी रांची की और प्यासी धरती की प्यास बुझाने और भविष्य में भीषण जल संकट से बचने के लिए वर्षा जल संचयन और संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) आवश्यक है. सतही जल उपलब्ध नहीं होने के कारण भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है.

मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:17 PM

झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर चुनाव आयोग उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा. इसे लेकर चुनाव आयोग कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने श्रम विभाग के साथ बैठक की.

झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:13 AM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार के गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग के दो IPS पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है