Tuesday, Apr 30 2024 | Time 02:30 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झारखंड के नशेड़ी चूहें ! चट कर गए 19 किलों गांजा और भांग

झारखंड के नशेड़ी चूहें ! चट कर गए 19 किलों गांजा और भांग

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः बिहार में जहां कई साल पूर्व मलखाना से चूहें शराब पी गए थे तो वहीं झारखंड के धनबाद में एक थाने के मालखाना से चूहे गांजा और भांग पी गए, जिसको लेकर थाना में सनहा भी दर्ज किया गया है. राजगंज थाना में जप्त 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहा खा गए और किसी भी पुलिस कर्मी को इसकी भनक तक नही लगी.


उक्त आशय का खुलासा शनिवार को अनुसंधानक जयप्रकाश प्रसाद ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में की. अदालत में यह मामला अनुसंधानकर्ता की गवाही के लिए चल रहा था. पूर्व में अदालत द्वारा अनुसंधानकर्ता को जप्त प्रदर्शन अदालत में लेकर आने का निर्देश दिया गया था. गवाही के लिए अनुसंधानकर्ता जयप्रकाश प्रसाद उपस्थित तो हुए लेकिन अपने साथ जप्त भांग तथा गांजा लेकर अदालत नहीं आए. लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी द्वारा दिए गए आवेदन से अदालत को अवगत कराते हुए कहा कि थाना प्रभारी ने अपने आवेदन में कहा है कि मलखाना में रखें इस कांड के पदार्थ जो 10 किलो भांग तथा 9 किलो गांजा थे, उसे चुहों ने नष्ट कर दिया है. जिससे वह अदालत में उक्त प्रदर्शन को प्रस्तुत करने में असमर्थ है. इस संबंध में राजगंज थाना में एक सनहा भी दर्ज कर किया गया है.



 

घटना के बारे में बताया गया है कि 14 दिसंबर 2018 को राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राजगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भांग तथा गांजा बरामद किया था. पुलिस ने इस संबंध में शंभू प्रसाद अग्रवाल और उनके पुत्र को गिरफ्तार किया था. फिलहाल यह मामला न्यायालय में चल रहा है लेकिन अधिवक्ता ने बताया कि इसका फायदा आरोपी को मिल सकता है क्योकिं न्यायालय साक्ष्य के आधार पर चलता है.
अधिक खबरें
चतरा से 30 अप्रैल और हजारीबाग, धनबाद से 1 मई को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 8:24 PM

चतरा लोकसभा सीट से 30 अप्रैल जबकि हजारीबाग और धनबाद लोकसभा सीट से 1 मई को कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा भरेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया

रांची से भोपाल के लिए रवाना हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:08 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे है. रांची पहुंचने के बाद वे हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया.

झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 6:25 AM

झारखंड में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया गया है. इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से छात्रों के स्वास्थ्य जीवन में प्रतिकूल असर पड़ सकता है

छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, रांची संसदीय क्षेत्र से 8 अभ्यथियों ने खरीदा नाम-निर्देशन पत्र
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:53 PM

रांची लोकसभा सीट में 25 मई को मतदान होगा. इधर, लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी होते ही रांची संसदीय क्षेत्र से आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 को 08 अभ्यर्थियों द्वारा नाम-निर्देशन पत्र खरीदा गया.

6 घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रहा मासूम बच्चा, रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने तोड़ दिया दरवाजा
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 6:15 PM

पलामू में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल, चिलचिलाती गर्मी में स्कूल की छुट्टी के बाद 9 साल के एक मासूम बच्चे क्लास रुम में ही रह गया. यहां की शिक्षक बच्चे को स्कूल के कमरे में ही बंद करके चली गई.