Saturday, Apr 27 2024 | Time 00:06 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


कोरोना से लड़ाई में जिला प्रशासन ने दिया योगदान, मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सीएम को सौंपा 21 लाख रुपये का चेक

कोरोना से लड़ाई में जिला प्रशासन ने दिया योगदान, मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सीएम को सौंपा 21 लाख रुपये का चेक

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को आज मुख्यमंत्री आवास में रांची  के उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कुल 21 लाख रुपए  का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा. इसमें  जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रूप से 1 दिन का दिए गए वेतन से जमा 8 लाख रुपए,  जिला प्रशासन  द्वारा सैनिटाइजर की बिक्री  से मिले 3 लाख रुपए और ज़िले के सीबीएसई  विद्यालयों से सहायता राशि के रूप में मिले 10 लाख रुपए का चेक शामिल है.


 मुख्यमंत्री ने कोरोना  महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में सहायता करने के लिए  तमाम संगठन और अधिकारी कर्मचारी सामने आ रहे हैं. यह निश्चित तौर पर  राज्य वासियों के लिए गर्व की बात है. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि आगे भी जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मदद की खातिर तैयार रहेंगे , ताकि कोरोना को मात दे सकें.

 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.