Monday, May 6 2024 | Time 06:56 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » बोकारो


राम जी को भाजपा या कांग्रेस ने नहीं बनाया, हमारे भगवान है श्रीराम

राम जी को भाजपा या कांग्रेस ने नहीं बनाया, हमारे भगवान है श्रीराम

कृपा शंकर/न्यूज़ 11 भारत

बोकारो/डेस्क:-
धनबाद लोकसभा के चुनावी मैदान में श्रीराम नवमी के दिन बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का पहली बार बोकारो आगमन हुआ. नयामोड़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उनके साथ उनके पति सह बेरमो विधायक जय मंगल सिंह भी मौजूद थें. वहीं, अनुपमा सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया.


इस दौरान प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि चैती दुर्गा महाअष्टमी के दिन महिला प्रत्याशी की घोषणा की गई है. जनता को बहुत बहुत बधाई जो उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक महिला उम्मीदवार मैदान में उतारने के लिए माहौल तैयार किया. कहा कि श्री राम चंद्र जी को ना भाजपा ने बनाया है और ना कांग्रेस पार्टी ने श्री राम जी कोई साधारण मनुष्य या प्रत्याशी नहीं है जो उन्हें लाने का दावा किया जा रहा रहा है. वे तो हमारे भगवान है. वे किसी पार्टी विशेष के नहीं है. वे तो सभी सनातनियों के आराध्य है. वहीं भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कहा लिखा है, जो भाजपा में है वही सनातनी है. हम आप सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं. इधर, टिकट मिलने पर हुई देरी पर कहा कि 40 दिन प्रयाप्त है. हम पूरी तरह तैयार है. राजनीति घराने से होने का बोनस जरुर मिलेगा. इससे हमें चीजें एक्जिक्यूट करने का लाभ मिलेगा. गिरिडीह लोकसभा का वोटर होने पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी का वोटर न रहते हुए चुनाव लड़ा. हम तो सिर्फ उनको फॉलो कर रहे है.

अधिक खबरें
भाजपा के स्थानीय नेताओं पर लगाया पिछले चुनाव, उपचुनाव में भीतरघात का आरोप, वहीं, जदयू में अंतर्कलह का भी दिया संकेत
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:29 PM

सेक्टर 12 स्थित जदयू कार्यालय में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक के बाद पार्टी के वरीय नेता अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी में धनबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन करने पर सब एकमत नहीं हैं. बीते चुनाव, उपचुनाव में भाजपा की जो भुमिका रही है.

पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा एवं पलामू के पुलिस व सुरक्षा बल के 168 जवानों ने डाकमतपत्र से किया मतदान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:28 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 13 मई को पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा एवं पलामू संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है. संबंधित जिले के पुलिस जवानों, झारखंड शस्त्र पुलिस बल (जेएपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) आदि सुरक्षा बलों ने रविवार को डाकमतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

करमटिया जंगल में आग लगने से एक सौ अधिक सूखे पेड़ जले
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:39 PM

गोमिया प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत के करमटिया ग्राम एवं बंद पड़ी पिपराडीह कोलियरी के जंगलों में रविवार को आग लग गई और इससे लगभग डेढ़ सौ सुखा अन्य पेड़ आग की चपेट में आकर जल गए. जंगलों में आग लगने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बीडीओ महादेव कुमार महतो को दिया.

गोमिया पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 160 पुड़िया गांजा जब्त
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 3:37 PM

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया थाना क्षेत्र के ग्राम होसिर मे गुप्त सूचनाके आधार पर अवैध रूप से गांजा तस्करी ले जाते हुए महेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 59 वर्ष पिता स्व0 गोपेश्वर प्रसाद ग्राम पटवा टोला होसिर, थाना गोमिया, जिला बोकारो के पास से 160 पुड़िया गांजा जब्त किया गया.

8 साल की बच्ची से दरिंदगी फिर कर दी हत्या
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 1:41 PM

परिजनों ने बताया कि बच्ची दादी के मायके शादी समारोह में शामिल होने आई थी. कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौटने की तैयारी कर रहे थे