Tuesday, May 21 2024 | Time 10:44 Hrs(IST)
 logo img
  • अब OTP Scam पर लगाम लगाएगा Google, खोजा ये तरीका
  • अब OTP Scam पर लगाम लगाएगा Google, खोजा ये तरीका
  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा आज, चुनावी सभा में भरेंगे हुंकार
  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा आज, चुनावी सभा में भरेंगे हुंकार
  • आपके बच्चों में कहीं विटामिन D की कमी तो नहीं ?
  • आपके बच्चों में कहीं विटामिन D की कमी तो नहीं ?
  • बिहार के सारण में चुनाव के बाद दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत 2 की हालत गंभीर
  • बिहार के सारण में चुनाव के बाद दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत 2 की हालत गंभीर
  • कंपनी ने नहीं दी सैलरी, हरियाणा के युवक ने दे दी अपनी जान, 2 बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • ईसीएल राजमहल प्रोजेक्ट के तीन अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने शिकायत की, जांच जारी
  • Chandra Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं
  • थायराइड, शुगर और BP के लिए रामबाण इलाज है धनिया का पानी, पेट साफ और गैस-कब्ज से मुक्ति
  • थायराइड, शुगर और BP के लिए रामबाण इलाज है धनिया का पानी, पेट साफ और गैस-कब्ज से मुक्ति
झारखंड


धनबाद से NDA प्रत्याशी ढुलू महतो ने भरा नामांकन पर्चा

धनबाद से NDA प्रत्याशी ढुलू महतो ने भरा नामांकन पर्चा
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः धनबाद लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी ढुलू महतो ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. नामांकन के वक्त ढुल्लू महतो के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, सांसद पीएन सिंह मौजूद है. नामांकन से पहले ढुलू महतो भगवान के दर पहुंचकर आशीर्वाद लिया था. अब नामांकन के बाद रोड शो करते हुए गोल्फ ग्राउंड पहुंचे और बस थोड़ी देरी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ढुल्लू महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान नामांकन के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. 



आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा 

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज (30 अप्रैल) को धनबाद आ रहे हैं. वहां से एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो के नामांकन में शामिल होंगे और अपराह्न 3:00 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे. शाम 7:00 बजे रांची पहुंचकर मारवाड़ी धर्मशाला हरमू में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक करेंगे. रात्रि विश्राम रांची में होगा.

 

1 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हजारीबाग जाएंगे, जहां वे एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और हजारीबाग के तर्जन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. शर्मा देर शाम रांची से लौट जाएंगे. भजनलाल शर्मा के साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी रहेंगे.

 

विद्युत वरण महतो ने किया नामांकन

वहीं, एनडीए विद्युतवरण महतो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से तीसरी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं मौजूद थे. नामांकन के बाद शेखावत साकची में आयोजित जनसभा को भी संबोधित कर रहे है. 

 


 


 

आज भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई जाएंगे गुमला और लोहरदगा

30 अप्रैल यानी आज भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई लोहरदगा और गुमला जाएंगे. डॉक्टर बाजपेई गुमला और लोहरदगा में पार्टी द्वारा आयोजित बैठक और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. वाजपेई के साथ प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी मौजूद रहेंगे.
अधिक खबरें
जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 8:58 AM

हजारीबाग के मौजूद सांसद जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और 5 मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया है. महामंत्री आदित्य साहू ने उन्हें पत्र लिखते हुए कहा है कि धनबाद लोकसभा सीट से जब से ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाया गया है तब से संगठनिक और चुनावी कार्यों में उनकी रूची नहीं दिख रही है.

कैसे रहेगा आज झारखंड का मौसम, जानें weather Update..
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 7:14 AM

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लगातर मौसम बदल रहा है. अभी सूबे में तेज धूप और लू का कहर रहता है. तो कभी अचानक तेज हवा व आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने लगती है.

BJP ने जयंत सिन्हा पर लगाया चुनाव प्रचार से दूर रहने का आरोप, दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने की मांग
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:19 AM

जैसे ही हजारीबाग में चुनाव सम्पन्न हुआ, भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को पत्र लिखा है. पत्र में आदित्य साहू ने लोकसभा चुनाव के प्रचार में हिस्सा नहीं लेने को लेकर जयंत सिन्हा से सवाल किये हैं. बीजेपी ने उनसे इस मामले में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. भाजपा ने जयंत सिन्हा पर पार्टी के संगठनात्मक कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया है. साथ ही उनपर मताधिकार का प्रयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया है. पत्र में आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा से जवाब मांगा है कि आखिर क्यों वह चुनावी अभियान से दूर रहें.

सेंदरा पर्व में नहीं हुआ वन्य प्राणियों का शिकार, बहुत कम शिकारी पहुंचे दलमा जंगल
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:47 PM

सरायकेला जिला के दलमा वन्य प्राणी आश्रयनी में आदिवासियों-मूलवासियों का शिकार पर्व सेंदरा इस वर्ष न के बराबर हुआ. इस वर्ष वन विभाग ने सेंदरा पर वन्य प्राणियों का संहार रोकने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी और वन्य प्राणी को राहत मिली है. दलमा सेंदरा में लगभग 100 से भी कम लोग शिकार करने दलमा पहुंचे. पुरे दलमा में वन्य प्राणी आश्रयणी के प्रभारी और वन कर्मचारी भी वन्य प्राणियों की हत्या नहीं होने देने के लिए पूरा जोर लगाए हुए थे. डीएफओ डॉ अभिषेक कुमार खुद दिन भर दलमा के जंगल में गस्ती कर छानबीन करते रहे.

झारखंड की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन ने Everest फतह कर रचा नया कीर्तिमान, चोटी पर लहराया तिरंगा
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 9:41 AM

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह कर नया कीर्तिमान बनाया है. भारतीय समय के अनुसार काम्या कार्तिकेयन ने सोमवार को दोपहर 12:35 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंची और चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया. साथ ही उन्होंने टाटा स्टील का भी झंडा फहराया. काम्या के साथ उनके पिता एस कार्तिकेयन भी इस अभियान में शामिल रहे. एस कार्तिकेयन दोपहर 2.15 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे.