Sunday, May 19 2024 | Time 05:34 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


पुलिस ने फरार चल रहे नक्सली को किया गिरफ्तार

पुलिस ने फरार चल रहे नक्सली को किया गिरफ्तार

रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत


गिरिडीह/डेस्क: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही प्रशासन की मुस्तैद हो गई है. पुलिस ने लंबित स्थाई वारंटी फरार वारंटी के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चला रही है. जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर निमियाघाट थाना क्षेत्र के चपरखो से पुलिस ने 2019 से फरार चल रहे नक्सली गतिविधि में शामिल एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि पकड़े गए नक्सली धनी मांझी के ऊपर धारा 124 (a) के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज है.

 

जबकि धारा 140 के तहत पुलिस की वर्दी पहनकर उसका दुरुपयोग करने का भी मामला दर्ज है. फिलहाल थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे नक्सली को गिरफ्तारी किय गया है. जिस पर नक्सली गतिविधि में शामिल 81/ 2001 के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसमें धारा 124 (a)/ 140 भादवि  एवं 17 (ii) 18 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज है. फिलहाल पुलिस में गिरफ्तार किए गए नक्सली को जेल भेज दिया है. वही छापेमारी टीम में निमियाघाट थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह एस आई हरीश कुमार सिंह एएसआई निकोलस सोरेन एवं निमियाघाट पुलिस के जवान मौजूद थे. 

 
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.