Thursday, May 2 2024 | Time 16:37 Hrs(IST)
 logo img
  • अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में अब दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी को भेजा नोटिस
  • PM Modi का Rahul Gandhi पर तंज, कांग्रेस के 'शहजादे' को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है पाकिस्तान
  • PM Modi का Rahul Gandhi पर तंज, कांग्रेस के 'शहजादे' को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है पाकिस्तान
  • घाघरा में कांग्रेस पार्टी का नया कार्यालय का उद्घाटन में शामिल हुई रांची के पूर्व मेयर रामा खालखो
  • कहां गए जयराम महतो ? पुलिस रातभर करती रही छापेमारी, कई समर्थक गिरफ्तार
  • केरला पब्लिक स्कूल प्रबंधन बोला- बिना परीक्षा पास हुए अगली कक्षा में प्रमोट होने का प्रावधान नहीं
  • ओडिशा के मयूरभंज सीट से हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन होंगी JMM उम्मीदवार
  • ओडिशा के मयूरभंज सीट से हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन होंगी JMM उम्मीदवार
  • 17 साल बाद अब ऐसी दिखती है 'हे बेबी’ की क्यूट एंजेल
  • 17 साल बाद अब ऐसी दिखती है 'हे बेबी’ की क्यूट एंजेल
  • धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू का कारोबार, प्रति ट्रैक्टर हो रही 450 रुपए की वसूली
  • धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू का कारोबार, प्रति ट्रैक्टर हो रही 450 रुपए की वसूली
  • हॉकी इंडिया ने FIH हॉकी प्रो लीग 2023-24 के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की
  • हॉकी इंडिया ने FIH हॉकी प्रो लीग 2023-24 के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की
  • Weekly Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
झारखंड » गोड्डा


गोलियों की तड़तडाहाट से गूंजा पोड़ैयाहाट, बेखौफ अपराधियों ने भाजपा कार्यकर्ता मारी गोली, मौत

गोलियों की तड़तडाहाट से गूंजा पोड़ैयाहाट, बेखौफ अपराधियों ने भाजपा कार्यकर्ता मारी गोली, मौत
प्रिंस यादव/न्यूज़11 भारत

गोड्डा /डेस्क: ज़िला के पोड़ैयाहाट के मिडिल स्कूल बजरंगबली चौक के पास देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. अज्ञात अपराधियों ने भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र भगत को गोलियों से भुन दिया.  अपराधियों ने लगभग चार राउंड फायरिंग की है.  बताया जा रहा है कि चाय दुकान पर बैठे व्यापारी शैलेंद्र भगत पर अंधाधुंध गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.  गोली लगते ही परिजनो के द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट लाया गया.  जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया.  वही गोड्डा सदर अस्पताल पहुचने से पहले रास्ते मे उसकी मौत हो गयी.  चिकित्सक ने बताया कि उन्हें कनपट्टी में, सीने में और पेट मे गोली लगी है.  मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. 

 

इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया शैलेंद्र भगत चाय दुकान पर बेंच पर बैठा हुआ था.  इसी बीच मोटरसाइकिल पर तीन युवक चेहरे पर नकाब बांधकर सामने आया और एका एक गोलियां चला दी.  भगाने के क्रम में एक लंबा सा युवक मोटरसाइकिल से बीच रोड पर गिर पड़ा.  लेकिन तमंचा लहराते हुए उठकर गली होते बहियार तरफ भाग खड़ा हुआ.  इसी बीच उसके दो साथी गिरे हुए मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया.  शैलेंद्र भगत का शव सदर अस्पताल पहुंचने के बाद जानने वालों का जमावड़ा अस्पताल में लग गया.  वही पूरे मामले में भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पोड़ैयाहाट चौक पर थाना से महज कुछ दूरी पर किसी की गोली मारकर हत्या कर देना प्रशासनिक विफलता है.  यहां अपराधी बेलगाम है और पुलिस लाचार है.  राजेश झा, संतोष सिंह अस्पताल पहुंचे उन्होंने कहा कि पोड़ैयाहाट में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.  दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है. 

 


 

मृतक शैलेंद्र भगत के परिजनों ने इस घटना के पीछे डेविल्स ग्रुप गोड्डा के लोगों का हाथ बताया है.  जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  इधर कांग्रेस नेता विकास सिंह ने भी बीच चौक पर गोली चलाने को लेकर कड़ी निंदा की है.  वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर इस घटना की घोर निंदा की है और लिखा है इस हत्या ने मुझे मर्माहत कर दिया अपराधी एक पार्टी विशेष का कार्यकर्ता है इस अपराधी व उसके आका को सलाख़ों के पीछे ले जाऊँगा. 


 
अधिक खबरें
क्षेत्र में मेरे द्वारा किए गए विकास कार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी मेरा चुनावी मुद्दा - निशिकांत दुबे
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 5:49 PM

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे चुनाव को अपने पक्ष करने के लिए

महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित की
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:55 PM

गोड्डा/डेस्क:-गोड्डा जिले के पथरगामा ब्याहुत धर्मशाला में महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की.

आग की चपेट में आने से मां की मौत, चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:42 PM

जिले के मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के सोनागुजी में बीते दिन आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया जहां आग की चपेट में आने से इलाज के दौरान चांदनी देवी रात में मौत हो गई अब छोटे-छोटे बच्चों को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है

खाकी वर्दी ने निभाया मानवता का फर्ज, घर में लगी आग में फंस गई थी बच्ची, थाना प्रभारी ने बचाई बच्ची की जान
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 11:40 AM

जिले में पुलिस ने एक बार फिर से जिंदादिली की मिसाल पेश की है. अपनी जान पर खेलकर धधकते हुए आग का सामना कर थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे ने एक बच्ची को घर से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई.

राजमहल की जनता नहीं पसंद करती हैं पूर्व सांसद विजय हांसदा को अगर हम जीते तो सबसे पहले सुधरेंगे पार्टी को : लोबिन हेम्ब्रम
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 12:23 PM

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है वैसे ही चुनावी तपीस भी बढ़ती जा रही है फिर एक बार लोबिन हेंब्रम विजय हासदा पर बड़ा हमला बोला है लोबिन हेंब्रम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और विजय हसदा को टक्कर देंगे.