Thursday, Apr 25 2024 | Time 00:48 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झारखंड के सभी भाषा-संस्कृति को संरक्षित करेगी हमारी सरकार : हेमंत सोरेन

झारखंड के सभी भाषा-संस्कृति को संरक्षित करेगी हमारी सरकार : हेमंत सोरेन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में कोल्हान (सिंहभूम) के मानकी सह न्याय पंच का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के नेतृत्व में मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कुछ सामाजिक मुद्दों को पूरा करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने 'हो' भाषा अकादमी का गठन, 'हो' समाज सरकार और सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय रहे, जनजातीय भाषाओं का संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्राथमिक से एमए तक की पढ़ाई में जनजाति भाषाओं को शामिल करना, कुड़ुख भाषा की अपनी लिपि से पढ़ाई के लिए शिक्षक की बहाली, मानकी मुंडा का प्रशिक्षण सरकारी स्तर पर की जाय इत्यादि मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी. इन सभी मांगों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के विभिन्न भाषा संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तत्पर हैं. यहां की भाषा संस्कृति को सरकार प्रतिबद्धता के साथ संरक्षित और संवर्धित करने का कार्य करेगी.

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय चाईबासा चाहरदीवारी के अंदर कोल्हान अधीक्षक कार्यालय का भवन निर्माण करने तथा मानकी का कार्यालय, मुंडा का कार्यालय भवन, निर्माण एवं कोल्हान फंड पुनः उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी. 

इस अवसर पर चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपालजी तिवारी, उपाध्यक्ष मानकी मुंडा संघ, केंद्रीय समिति कोल्हान-पोड़ाहाट कृष्णा सामड, अध्यक्ष जिला सरायकेला-खरसावां आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान दामोदर सिंह हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

 
अधिक खबरें
रांचीः बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान के तहत जिला प्रशासन ने किया RRT का गठन
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:23 AM

ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच किए गए नमूनों में H5N1 (Avian Influenza) की पृष्टि हुई है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन की तरफ से एक्शन प्लान के तहत RRT (RAPID RESPONSE TEAM) का गठन किया गया है

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:04 PM

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर आज NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई के बाद एनआईए की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं अब इस मामले में कोर्ट 3 मई को अपना फैसला सुनाएगी.

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज कार्यालय से पैसा लूटने मामले में दाहु यादव को हाईकोर्ट ने दी राहत
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 6:36 PM

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज के कार्यालय से पैसा लूटने मामले में आरोपी दाहु यादव को हाईकोर्ट से राहत मिली है कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. बता दें, यह पूरा मामला 2 अप्रैल साल 2021 का है

Jharkhand HC ने ट्रैफिक SP को दिया आदेश; कहा- 'एंबुलेंस और स्कूल बसें जाम में नहीं फंसे'
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:25 AM

रांची की यातायात व्यवस्था पर सुनवाई करते हुए झारखंड HC ने नियुक्ति को लेकर गृह सचिव से जवाब मांगा है. कोर्ट ने गृह सचिव से सवाल किया है कि यातायात पुलिसकर्मियों के खाली पदों को भरने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है.

जेल से बाहर नहीं निकल सकेंगे 3 कुख्यात अपराधी, 3 महीने तक बढ़ाई गई CCA
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:07 PM

राजधानी रांची के 3 कुख्यात अपराधियों के जेल से बाहर आने के सपनों पर पानी फिर गया है. क्योंकि अपराधियों पर लगे CCA अवधि अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दी गई है. इन तीन कुख्यात अपराधियों में रंजीत साव, शेख फिरोज और फरहान अंसारी के नाम शामिल हैं.