Saturday, Apr 20 2024 | Time 08:47 Hrs(IST)
 logo img
  • जैक बोर्ड 10वीं में चंदवा के ख्रीस्त राजा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
  • जैक बोर्ड 10वीं में चंदवा के ख्रीस्त राजा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
  • लातेहार: गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
  • लातेहार: गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
  • रांची के बड़ा तालाब में अफरा-तफरी, तैर कर युवक पहुंचा तालाब के बीचों-बीच
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • BJP ने चुनाव आयोग से की बोकारो SP को हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
झारखंड


जमशेदपुर के बिरसानगर से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्‍या 524

जमशेदपुर के बिरसानगर से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्‍या 524

रांची : झारखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है. लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है. अब जमशेदपुर के बिरसानगर से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. मरीज को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही जमशेदपुर में संक्रमितों की कुल संख्‍या 53 हो गई है. उसका ट्रेवल हिस्‍ट्री महाराष्‍ट्र का है.


वहीं इससे पहले सिमडेगा से एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई. हालांकि इसका सैंपल अहमदाबाद में लिया गया था. और अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. बता दें कि फिलहाल ये मरीज ठेठईटांगर प्रखंड के SS प्लस 2 जोराम के क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. रिपोर्ट आने के बाद इसे बीरू स्थित हॉस्पिटल भेज दिया गया है. बता दें कि अहमदाबाद में इसका सैंपल 22 मई को लिया गया था और 25 तारीख को वहां से अपने घर के लिए निकला था और 27 तारीख को सिमडेगा जिला पहुंचा, जबकि 28 मई की रात को ठेठईटांगर क्‍वारंटाइन सेंटर में लाया गया था. ये शख्स कोरोमियां का रहनेवाला है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है. 


29 मई शुक्रवार को जमशेदपुर से 15, हजारीबाग से 10, रामगढ़ में 9, कोडरमा से 7, धनबाद से 3 और बोकारो से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी. रामगढ़ के संक्रमितों में पतरातू से 4, रामगढ़ प्रखंड से 4 और चितरपुर से 1 मरीज शामिल था. पतरातू और चितरपुर के मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की है. वहीं रामगढ़ प्रखंड के 4 मरीज बैंगलोर, गुजरात, मुंबई और तमिलनाडू से लौटे थे. सभी को सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था. जमशेदपुर से मिले सभी 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र, दिल्ली, गुड़गांव और चेन्नई की है. लौटने के बाद से सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे.


बता दें कि गुरुवार को कुल 19 मरीज मिले थे. जिनमें जमशेदपुर से 6, रांची से 5, बोकारो से 3, गढ़वा से 2, गुमला से 2 और धनबाद के गोमो से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी. रांची के चारों मरीज मेडिका में भर्ती होकर अपना इलाज करवाने आया थे. इनका सैंपल निजी लैब में जांच के लिए लिया गया था, जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया. वहीं जमशेदपुर से मिले दोनों मरीज चाकुलिया के रहने वाले हैं और दोनों की ट्रैवेल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है. जमशेदपुर लौटने के बाद दोनों को क्वारंटाइन कर दिया गया था और जांच के लिए सैंपल एमजीएम भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दोनों मरीजों को टीएमएच में भर्ती कराया गया. बता दें कि जमशेदपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गयी है. धनबाद से मिला मरीज गोमो का रहने वाला था.



झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  


31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.

25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.

27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.

28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.

29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.

30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी  से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.

06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.

07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.

08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154

09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.

10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.

11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.

12th May : चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 173.

13th May : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1, कोडरमा से 2 और गिरिडीह से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 181.

14th May : रांची से 5, पलामू से 7, जमशेदपुर और कोडरमा से 1-1 और हजारीबाग से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 203.

15th May : हजारीबाग से 6, धनबाद से 1, गढ़वा से 4 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 215.

16th May : गढ़वा से 1 और इटकी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 217.

17th May : रांची से 1, लोहरदगा से 1, देवघर से 1, हजारीबाग से 1 और रामगढ़ से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 223.

18th May : लातेहार से 2, गुमला से 1, जमशेदपुर से 1, चाईबासा से 1, गढ़वा से 1, धनबाद से 1 औऱ हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 231.

19th May : कोडरमा 3, हजारीबाग से 6, रामगढ़, जमशेदपुर, लातेहार, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और रांची के रिम्स से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 248.

20th May : गढ़वा से 18, जमशेदपुर से 9, कोडरमा से 5, गिरिडीह से 5, गुमला 1, सरायकेला 1, धनबाद 1, चतरा 1 और हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 290.

21st May : बोकारो से 5, रांची के चान्हों व मांडर से 7, कोडरमा से 2, रायकेला से 2, ओरमांझी और जमशेदपुर से 1-1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 308.

22nd May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 3, चाईबासा से 3, गुमला से 7 और जमशेदपुर से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 330.

23rd May :  जमशेदपुर से 3 मरीज, कोडरमा से 11, रांची से 2 और सिमडेगा से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. कुल संख्या हुई 350.  

24th Mayपाकुड़ से 4,धनबाद से 3,जमशेदपुर और हजारीबाग से 4-4, चक्रधरपुर से 3, रामगढ़ से 3, गढ़वा से 3, कोडरमा से 2, बुंडू से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 377.

25th May : चाईबासा से 3, सिल्ली से 10, लातेहार से 5, सिमडेगा से 3, बोकारो, गढ़वा और रामगढ़ से 2-2, गुमला, खूंटी, पलामू और जमशेदपुर से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 408.

26th May :  गुमला से 6, पश्चिमी सिंहभूम 4, जमशेदपुर 3, हजारीबाग से 3, गढ़वा से 3, धनबाद से 3, पलामू से 2, लोहरदगा 1, कोडरमा से 2 और खूंटी से 2 मरीज की पुष्टि हुई है. वहीं एक मृत प्रवासी मजदूर का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. राज्य में कुल संख्या हुई 438.

27th May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 4, कोडरमा से 2, जमशेदपुर से 3 और चाईबासा, लातेहार और रांची से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 458.

28th May : रांची से 5, जमशेदपुर से 6, बोकारो से 3, गढ़वा से 2, गुमला से 2 और धनबाद से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 477.

29th May : 
जमशेदपुर से 15, हजारीबाग 10, रामगढ़ से 9, कोडरमा से 7, धनबाद से 3 और बोकारो से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 523.


30th May : जमशेदपुर के बिरसानगर से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्‍या 524 कुल संख्या 523.

अधिक खबरें
लातेहार:  गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:44 AM

लातेहार जिले के चंदवा प्रखण्ड अंतर्गत हुटाप पंचायत के सुदूरवर्ती गांव में शादी से ठीक पहले दुल्हन अचानक फरार हो गई. जबकि घर पर गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंच गई थी.

पायलट बन जहाज उड़ाना चाहते है जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर प्रोबिन मुर्मू,  संजय बनेंगे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:23 AM

साकची के विवेकानंद हाईस्कूल में पढ़ने वाले प्रोबिन मुर्मू ने जिले में टॉप किया है. प्रोबिन मुर्मू ने बताया कि वह हवाई जहाज उड़ाना चाहते हैं.

ईचागढ़ विधानसभा में भाजपा की बैठक, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ की मंत्रणा
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:08 AM

रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है.

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 6:45 AM

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन के अधिकारीयों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है, और इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

कांग्रेस के घमासान पर कौन लगाए लगाम ?
अप्रैल 19, 2024 | 19 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के महीनों बाद काफी सोच विचार के साथ ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की. लेकिन घोषणा के साथ ही राज्यभर में घमासान छिड़ गया है. अब इस घमासान पर लगाम कौन लगाएगा, क्योंकि घमासान के लिए प्रदेश कमिटी के शीर्ष नेताओं को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है.