Friday, Apr 26 2024 | Time 20:46 Hrs(IST)
 logo img
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
  • HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
  • कोर्ट की अनुमति के बिना सहायक शिक्षक नियुक्ति का परिणाम जारी ना करें JSSC और झारखंड सरकार- शीर्ष अदालत
  • खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे गृहस्वामी
  • डाड़ी कलां में नल जल योजना बेहाल, जलमीनार बने पाइप बिछी, लेकिन नहीं मिला पानी का एक बूंद
  • अति महत्वाकांक्षा ले डूबी कुणाल को, ना इधर के रहे ना उधर के
झारखंड


Corona Breaking : 13 मई को गिरिडीह से 4, रांची से 2 और कोडरमा से 2 +ve मरीज की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 181

Corona Breaking : 13 मई को गिरिडीह से 4, रांची से 2 और कोडरमा से 2 +ve मरीज की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 181

रांची : 13 मई बुधवार को झारखंड के गिरिडीह से कोरोना के 4 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 181 हो गयी है. इससे पहले आज दोपहर 4 मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिनमें रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज मिले थे. 


जानकारी के अनुसार रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज हैं. हिंदपीढ़ी और मांडर से संक्रमितों में 2 महिला शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 और 30 वर्ष है, वहीं कोडरमा से संक्रमितों में 19 और 32 साल के 2 पुरुष शामिल हैं.


बता दें कि बीते मंगलवार को रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, जमशेदपुर और लातेहार के मरीज मिलाकर कुल 11 लोग संक्रमित पाये गये थे. सूबे के 15 जिले इस महामारी से प्रभावित हो गए हैं.


झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  


31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.

25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.

27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.

28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.

29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.

30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी  से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.

06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.

07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.

08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154

09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.

10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.

11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.

12th May :  चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 173.

13th May :  रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1, कोडरमा से 2 और गिरिडीह से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 181.

अधिक खबरें
AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को राहत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:57 PM

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है.