Thursday, Apr 18 2024 | Time 09:37 Hrs(IST)
 logo img
  • DC अनन्य मित्तल और SSP ने कदमा समेत अन्य इलाकों में देर रात तक विभिन्न अखाड़ों में जाकर हालात का लिया जायजा
  • गुमला में रामनवमी की विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, उमड़ा जन सैलाब
  • मानगो में महानवमी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला अखाड़े का जुलूस, पहुंचा बड़ा हनुमान मंदिर
  • बरवाडीह में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी पूजा, आकर्षण का केंद्र रहा पंचमुखी शिव मंदिर का झांकी
  • IPL Birthday: 16 साल पहले आज के दिन ही खेला गया था IPL का पहला मैच, ये टीम बनी थी पहली चैम्पियन
  • बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार, धक्कामुकी, बॉडीगार्ड के साथ मारपीट
  • बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार, धक्कामुकी, बॉडीगार्ड के साथ मारपीट
  • बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व अखाड़ा समिति को किया गया सम्मानित
  • नहीं रहे जंगल, जंगली जीव-जंतु, कनहरी पहाड़ी और इस जैसे सुंदर लोकेशन को दिल में बसाने वाले मृत्युंजय शर्मा
  • नहीं रहे जंगल, जंगली जीव-जंतु, कनहरी पहाड़ी और इस जैसे सुंदर लोकेशन को दिल में बसाने वाले मृत्युंजय शर्मा
  • रामनवमी शोभायात्रा के दौरान धमाका, छतों से बरसाए गए पत्थर, Bengal के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा
  • धालभूमगढ़ के चिरूगोड़ा में ट्रेन से गिरकर युवती की मौत, नहीं हो सकी युवती की पहचान
  • धालभूमगढ़ के चिरूगोड़ा में ट्रेन से गिरकर युवती की मौत, नहीं हो सकी युवती की पहचान
झारखंड


Corona Breaking : अब गुमला से 2 नये कोरोना +ve मरीज की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 470

Corona Breaking : अब गुमला से 2 नये कोरोना +ve मरीज की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 470

रांची : 28 मई गुरूवार को रात 8:10 बजे गुमला से भी 2 कोरोना मरीज मिले हैं. जिसके बाद झारखंड में संक्रमितों कि कुल संख्या 470 हो गयी है. 


इससे पहले आज रांची से 5, जमशेदपुर के चाकुलिया से 2, गढ़वा से 2 और धनबाद के गोमो से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. रांची के चारों मरीज मेडिका में भर्ती हो कर अपना इलाज करवाने आया थे. इनका सैंपल निजी लैब में जांच के लिए गया था, जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया. वहीं जमशेदपुर से मिले दोनों मरीज चाकुलिया के रहने वाले हैं और दोनों की ट्रैवेल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है. जमशेदपुर लौटने के बाद दोनों को क्वारंटाइन कर दिया गया था और जांच के लिए सैंपल एमजीएम भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है. दोनों मरीजों को टीएमएच लाया गया है. डीपीआरओ ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है. बता दें कि जमशेदपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गयी है. धनबाद से मिला मरीज गोमो का रहने वाला है. 


बता दें कि बुधवार को 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी. जिसमें हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 4, कोडरमा से 2, जमशेदपुर से 3 और चाईबासा, लातेहार और रांची से 1-1 कोरोना शामिल थे.


प्रवासियों के झारखंड आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. प्रवासियों के आने से पहले राज्य में कोरोना के मामले लगभग थम से गये थे, मगर प्रवासियों के आने के साथ ही इसकी रफ्तार तेज हो गई है. प्रवासियों के आने के बाद से अब तक मिले अधिकतर कोरोना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री  बाहर की है. वहीं सबसे अधिक संक्रमित सूरत और महाराष्ट्र  से लौटने वाले प्रवासी पाए जा रहे हैं. अब साहिबगंज राज्य का एकमात्र ऐसा जिला है, जहां से अबतक एक भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने नहीं आये हैं. बाकी 23 जिलों से कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है.


झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  


31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.

25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.

27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.

28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.

29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.

30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. 

05th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी  से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी.

06th May : रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 1 और रिम्स की 1 नर्स कोरोना पॉजिटिव. दोनों संक्रमित मरीज महला है. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गयी.

07th May : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी.

08th May : मुंबई से झारखंड लौट रहा 1 व्यक्ति, गढ़वा से 20 और कोडरमा से 2. कुल संख्या हुई 154

09th May : धनबाद से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या हुई 156.

10th May : हजारीबाग से एक और गिरिडीह से 3 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल संख्‍या हुई 160.

11th May : हिंडपीढ़ी से 1 और गिरिडीह से 1 कोरोना मरीझ की पुष्टि. झारखंड में कुल संख्या 162.

12th May : चाकुलिया से 2, गिरिडीह के गांडेय से 1, हजारीबाग से 6, रांची से 1 और लातेहार से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 173.

13th May : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1, कोडरमा से 2 और गिरिडीह से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 181.

14th May : रांची से 5, पलामू से 7, जमशेदपुर और कोडरमा से 1-1 और हजारीबाग से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 203.

15th May : हजारीबाग से 6, धनबाद से 1, गढ़वा से 4 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 215.

16th May : गढ़वा से 1 और इटकी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 217.

17th May : रांची से 1, लोहरदगा से 1, देवघर से 1, हजारीबाग से 1 और रामगढ़ से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 223.

18th May : लातेहार से 2, गुमला से 1, जमशेदपुर से 1, चाईबासा से 1, गढ़वा से 1, धनबाद से 1 औऱ हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 231.

19th May : कोडरमा 3, हजारीबाग से 6, रामगढ़, जमशेदपुर, लातेहार, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और रांची के रिम्स से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 248.

20th May : गढ़वा से 18, जमशेदपुर से 9, कोडरमा से 5, गिरिडीह से 5, गुमला 1, सरायकेला 1, धनबाद 1, चतरा 1 और हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 290.

21st May : बोकारो से 5, रांची के चान्हों व मांडर से 7, कोडरमा से 2, रायकेला से 2, ओरमांझी और जमशेदपुर से 1-1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 308.

22nd May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 3, चाईबासा से 3, गुमला से 7 और जमशेदपुर से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 330.

23rd May :  जमशेदपुर से 3 मरीज, कोडरमा से 11, रांची से 2 और सिमडेगा से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. कुल संख्या हुई 350.  

24th Mayपाकुड़ से 4,धनबाद से 3,जमशेदपुर और हजारीबाग से 4-4, चक्रधरपुर से 3, रामगढ़ से 3, गढ़वा से 3, कोडरमा से 2, बुंडू से 1 मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 377.

25th May : चाईबासा से 3, सिल्ली से 10, लातेहार से 5, सिमडेगा से 3, बोकारो, गढ़वा और रामगढ़ से 2-2, गुमला, खूंटी, पलामू और जमशेदपुर से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 408.

26th May :  गुमला से 6, पश्चिमी सिंहभूम 4, जमशेदपुर 3, हजारीबाग से 3, गढ़वा से 3, धनबाद से 3, पलामू से 2, लोहरदगा 1, कोडरमा से 2 और खूंटी से 2 मरीज की पुष्टि हुई है. वहीं एक मृत प्रवासी मजदूर का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. राज्य में कुल संख्या हुई 438.

27th May : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 4, कोडरमा से 2, जमशेदपुर से 3 और चाईबासा, लातेहार और रांची से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या हुई 458.

28th May : रांची से 4, जमशेदपुर और गढ़वा से 2-2 और धनबाद से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि. कुल संख्या 468.

अधिक खबरें
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार, धक्कामुकी, बॉडीगार्ड के साथ मारपीट
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 9:00 AM

बड़कागांव से कांग्रेस पार्टी की विधायक अंबा प्रसाद के साथ कुछ लोगो ने बुधवार की देर रात न केवल दुर्वव्यहार किया बल्कि उनके साथ धक्का मुक्की भी की. इस दौरान लोगो ने उनके बॉडीगार्ड के साथ मारपीट की भी घटना को अंजाम दिया . यह घटना बरकाकाना ओपी इलाके के नया नगर दुर्गा मंडप के पास की है. विधायक वहा रामनवमी समारोह में शामिल होने गई थी. इसी दौरान कुछ विवाद हो गया और घटना घटित हुई. घटना के बाद वहां से निकलने में कामयाब हुई.

नहीं रहे जंगल, जंगली जीव-जंतु, कनहरी पहाड़ी और इस जैसे सुंदर लोकेशन को दिल में बसाने वाले मृत्युंजय शर्मा
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 8:33 AM

कई दशक पहले पलामू के रेड़मा से आकर हजारीबाग में बसे प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मृत्युंजय शर्मा का रांची में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी उम्र 57 वर्ष थी. मृदुभाषी होने के साथ साथ जल जंगल, जंगली जीव जन्तु, कनहरी पहाड़ी और इस जैसे सुंदर लोकेशन को दिल में बसानेवाले मृत्युंजय की पहचान पर्यावरण संरक्षक और खोजकर्ता की रही. यहां के जंगल की विशेषता, पुराने पेड़, अदभूत पेड़ और जंगल में मौजूद जीवों को लेकर अपने कई नई खोजों द्वारा उन्हें पहचान मिली. इन सब के अलावे कनहरी पहाड़ी और हजारीबाग झील की नैसर्गिक सुन्दरता को बनाये रखने के लिये बराबर अभियान चलाकर लोगों

गिरिडीह में धूम-धाम से मनाया गया रामनवमी, भव्य अखाड़ा का किया गया आयोजन
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 8:22 AM

गिरीडीह जिले में धूम-धाम से रामनवमी का पर्व मनाया गया. सभी मंदिरों में भगवान राम के साथ बजरंगबली की पूजा एवं आरती भी हुई.

गांडेय: जयंती नदी में मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 7:59 AM

: गांडेय थाना क्षेत्र के बरमसिया पंचायत के कुंडलोहारी और रसिका बादार गांव के बीच बहने वाली जयंती नदी में एक युवक का शव मिला. मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के रसिका बादार गांव निवासी 35 वर्षीय नरेश भोक्ता के रुप में की गई है.

चांडिल: रामनवमी के शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कोलकाता से आए कलाकारों ने निकाली झांकी
अप्रैल 18, 2024 | 18 Apr 2024 | 7:34 AM

चांडिल में रामनवमी क शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई. शोभायात्रा चांडिल पुराना पेट्रोल पंप से चांडिल स्टेशन चौक, डाक बंगला, लेगडीह, नामो पाड़ा, चौक बाजार, होते हुए साधु बांध मठिया पहुंच कर शोभा यात्रा सह बाईक रैली निकाली गई.