Friday, Apr 26 2024 | Time 05:26 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


अगला वित्तीय वर्ष झारखंड के लिए विकास की नई रोशनी बिखेरेगा: अर्थशास्त्री

ताजा सर्वेक्षण रिपोर्ट में झारखंड में विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगी है
अगला वित्तीय वर्ष झारखंड के लिए विकास की नई रोशनी बिखेरेगा: अर्थशास्त्री

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस सत्र के दौरान 2 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई. यह सर्वेक्षण रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2020-21 की है. इस कालखंड में झारखंड समेत पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा था. आर्थिक गतिविधियां ठप सी हो गई थी. लॉकडाउन के कारण आर्थिक कारोबार पर बुरा असर पड़ा. ताजा सर्वेक्षण रिपोर्ट में झारखंड में विकास की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी. वैसे तो देश दुनिया में ही इस महामारी ने अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव डाला है. लेकिन झारखंड इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर विकास दर में गिरावट की तुलना में अच्छा रहा है.


हेमंत सरकार की बड़ी भूमिका रही 


झारखंड में विकास दर में गिरावट आई है. राष्ट्रीय स्तर पर 7.5% की गिरावट आई है जबकि झारखंड में विकास दर में गिरावट 6.9 रही. प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर हरीश्वर दयाल ने कहा कि अगला वित्तीय वर्ष झारखंड के लिए अच्छा रहेगा. वर्ष 2021 22 जून में विकास दर 9.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. डॉक्टर दयाल ने कहा कि कोरोना काल में भी झारखंड में आर्थिक गतिविधियां थोड़ी बहुत चलती रही. बाहर से प्रवासी मजदूर यहां आए, रोजगार के अवसर सृजित हुए. इससे आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ती गईं. इसमें हेमंत सरकार की भी बड़ी भूमिका है. सरकार के नीतिगत फैसले ने  भी अर्थव्यवस्था को बल दिया.


 
अधिक खबरें
मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:17 PM

झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर चुनाव आयोग उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा. इसे लेकर चुनाव आयोग कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने श्रम विभाग के साथ बैठक की.

झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:13 AM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार के गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग के दो IPS पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है

चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:34 AM

चतरा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह कल यानी 26 अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे.

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:55 PM

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में एचईसी के पूर्व सीनियर डीजीएम अनिल कुमार सिंह और कोलकाता की कंपनी मेसर्स कंसल्टिंग डिजाइन इंजीनियरिंग सेंट्रल प्रा. लिमिटेड के संचालक पार्थ चक्रवर्ती को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

वाईके दास नहीं मानते हाईकोर्ट का आदेश, सवाल पूछा तो कोर्ट से कहा- आदेश की एक कॉपी लाकर दीजिए
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:39 PM

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव वाईके दास के खिलाफ दायर रिट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड सचिव वाइके दास को आदेश देते हुए बतौर बोर्ड के सचिव के तौर पर किसी भी काम को करने से रोक लगा दी है