Saturday, May 18 2024 | Time 23:47 Hrs(IST)
 logo img
  • पहले नर्स को प्यार में फंसाया, फिर कर दी हत्या, सहयोगी के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
  • पहले नर्स को प्यार में फंसाया, फिर कर दी हत्या, सहयोगी के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
  • इरफान अंसारी के बयान के खिलाफ BJP ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की रखी मांग
  • इरफान अंसारी के बयान के खिलाफ BJP ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की रखी मांग
  • आरटीसी स्कूल एवं इंटर कॉलेज में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
  • कई देशों में बैन होने के बाद नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH के मसालों पर प्रतिबंध
  • कई देशों में बैन होने के बाद नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH के मसालों पर प्रतिबंध
  • अगर आप भी चाहते हैं आपके पास धन की नहीं हो कमी, तो अपनाएं वास्तु-शास्त्र के ये टिप्स
  • CRPF के हवलदार ने खाया जहर, पारस अस्पताल में चल रहा इलाज
  • CRPF के हवलदार ने खाया जहर, पारस अस्पताल में चल रहा इलाज
  • ED की पूछताछ के दौरान बिगड़ी आलमगीर आलम की तबीयत, जानिए किन सवालों का कर रहे सामना
  • ED की पूछताछ के दौरान बिगड़ी आलमगीर आलम की तबीयत, जानिए किन सवालों का कर रहे सामना
  • नशे की तस्करी करने वाले गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 7 क्विंटल डोडा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
  • नशे की तस्करी करने वाले गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 7 क्विंटल डोडा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
  • राजधानी रांची में 4 जून तक लागू रहेगा धारा 144, धरना, जुलूस व सभा करने पर रहेगा प्रतिबंध
झारखंड » गिरिडीह


गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय का किया गया उद्घाटन

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय का किया गया उद्घाटन
श्रीकांत/न्यूज़11 भारत 

गिरिडीह/डेस्क:- शहरी क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के समक्ष गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए का प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया. कार्यालय का उद्घाटन गिरिडीह सांसद सह एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी, गिरिडीह लोकसभा के प्रभारी सुनील सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के संयोजक प्रकाश सेठ आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया. अपने संबोधन में गिरिडीह सांसद सह प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि काफी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का समय आ गया है. कहा कि झारखंड में 14 लोकसभा में 14 लोकसभा सीट जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है. कहा कि 400 का नारा जो एनडीए का है उस लक्ष्य को पूरा करने में कार्यकर्ताओं को पूरी मुस्तैदी से जुट जाना है. कहा कि गिरिडीह का विकास हो या झारखंड का विकास, इन पांच सालों में यहां की राज्य सरकार ने कभी पहल नहीं की, जिस कारण से राज्य को काफी नुकसान पहुंचा है. इससे पहले जब भाजपा की राज्य में सरकार थी, तब कदम से कदम मिलाकर केंद्र के साथ काम कर रही थी. लेकिन इन पांच सालों में राज्य में हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण विकास की गति थम गई. कहा कि गिरिडीह की जनता से वह वादा करते हैं कि आने वाले पांच वर्षों में वह गिरिडीह का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. चतरा सांसद सुनील सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना है और राज्य सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाना है. विधायक राज सिन्हा ने वोट प्रतिशत बढ़ाने की बात कही. इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनता तक जाकर कार्य करने की अभी से जरूरत है. हमारा बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्यकर्ताओं को काम करना है. पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि कार्यालय उद्घाटन के साथ चुनाव का शंखनाद हो गया है. कहा कि गिरिडीह विधानसभा से सांसद चंद्रप्रकाश चैधरी को लीड मिली थी. आगे से भी ज्यादा लीड मिलेगी इसका वह उन्हें भरोसा दिलाते हैं. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, सुभाषचंद्र सिन्हा, संदीप डंगेच, विनय कुमार सिंह, सुनील पासवान, रंजीत राय, अमर सिन्हा, मुकेश जालान, विवेश जालान, श्याम प्रसाद, प्रदीप साहू, गोपाल विश्वकर्मा, नवीन सिन्हा, कामेश्वर पासवान, रंजन सिन्हा, सदानंद वर्मा, संजीव कुमार, राजेश जायसवाल आदि उपस्थित थे.

 

एनडीए प्रत्याशी का किया गया अभिनंदन

गिरिडीह. अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा गिरिडीह सांसद सह एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी का अभिनंदन किया गया. अध्यक्षता मानव अधिकार महिला जिलाध्यक्ष सोनिया कोशिक ने की. एनडीए प्रत्याशी श्री चौधरी, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने सिकदारडी की जनता के बीच अपनी बातों को रखा एवं विकासशील मुद्दे पर चर्चा की. कार्यक्रम को सफल बनाने में रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, जिलाध्यक्ष बिनित कुमार, नितेश कुमार, आजसू से संजय साव, अमित चंद्रवंशी, मीना गुप्ता, रीना शर्मा, अंजना मिश्रा, भाजपा नेता रंजन सिन्हा, संदीप कौशिक, आर्यन राज, कुंदन उपाध्याय अपनी भूमिका निभाई.
अधिक खबरें
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:40 PM

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी इलाके में धड़ल्ले से अभ्रख (माइका) की अवैध खदान चल रही है. शुक्रवार को माइका के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के गोविन्दपुर निवासी फुलवा देवी व गावां थाना क्षेत्र की निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है.

गांडेय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बाइक रैली कर झोकीं ताकत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 8:46 AM

गांडेय उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को पैदल एवं बाइक रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली धोबिया मोड़ से महुदा मोड़, गांडेय बाजार होते हुए लोहारी, महेशमुंडा तक पहुची.

दासडीह मुखिया आवास के सामने से झामुमो प्रचार चार पहिया वाहन की हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:02 PM

गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के लोहारी गांव स्थित पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी के आवास से गुरुवार की रात को झामुमो की चारपहिया प्रचार वाहन (जेएच10सीपी2932) की चोरी हो गई. वाहन के मालिक प्रदीप पंडित के लिखित आवेदन के आधार गांडेय पुलिस ने कांड संख्या 47/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन की खोजबीन शुरू की है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:54 PM

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव के नियमित अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है.

पुलिस ऑब्जर्वर ने चेक पोस्टो का किया निरिक्षण
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:25 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्टों का पुलिस ऑब्जर्वर गिरिडीह लोकसभा मोहित चावला ने निमियाघाट डुमरी पीरटांड़ नावाडीह चेक पोस्टों का निरीक्षण किया है.