Monday, May 13 2024 | Time 05:19 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » जमशेदपुर


अवैध तरीके से मोटर चलाने की सूचना पर जांच करने गयी नगर निगम के पदाधिकारियों को करना पड़ा विरोध का सामना

अवैध तरीके से मोटर चलाने की सूचना पर जांच करने गयी नगर निगम के पदाधिकारियों को करना पड़ा विरोध का सामना

मनोज कुमार सिंह/न्यूज़ 11भारत


जमशेदपुर/डेस्क:-जमशेदपुर के जुगसलाई के सफीगंज मुहल्ला में सप्लाई पानी की नलों में अवैध तरीके से मोटर लगाने की सुचना पर जाँच करने गयी जुगसलाई नगर निगम के पदाधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा है. लोगों का आरोप है की जबरन नगर निगम के लोग घरों में घुस कर पानी की मोटर जाँच करने लगे और महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया है जिससे आस पास के लोग भड़क गये और नगर निगम के लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. जिससे जुगसलाई नगर निगम के लोग वापस हो गये और तब जाकर मामला शांत हुआ है. लोगों का कहना है की पुरे 40 दिनों से सप्लाई पानी नहीं आ रही है और उपर से अधिकारी वेवजह जाँच करने पहुँच गये ज़ब सप्लाई पानी नहीं आने की वजह पूछा गया तो भड़क गये और उलटा सीधा बोलने लगे. वही दूसरी ओर जुगसलाई नगर निगम के पदाधिकारी ज्योति कुंज का कहना है की सभी की घरों में  सप्लाई पानी नहीं पहुंच रही थी जिसका कारण निकालने वहां गये थे और लोग गलत तरीके से मोटर लगा रखा है जिसे नोटिस देकर हटाने का काम शुरू किया गया है ऐसी कोई बात नहीं की किसी के साथ कोई गलत व्यवहार किया गया है.

अधिक खबरें
बागबेड़ा में लोगों ने लिया अवैध पानी का कनेक्शन, मुखिया व उप मुखिया के पकड़ने के बाद मचा बवाल
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 9:01 AM

बागबेड़ा के बजरंग टेकरी में बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना के वाटर प्लांट की जलापूर्ति पाइपलाइन से कई लोगों ने पानी का अवैध कनेक्शन ले लिया है. शिकायत मिलने पर बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार व उप मुखिया संतोष ठाकुर मौके पर पहुंचे और जांच की तो पानी के अवैध कनेक्शन पकड़ में आ गए.

आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो ने ईचागढ़ के विभिन्न गांवों में संजय सेठ के पक्ष में किया जनसंपर्क
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 7:28 PM

रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसमर्थन मांगने के लिए आजसू के प्रखंड स्तर के नेताओं ने भी प्रचार प्रसार शुरू कर दी है. रविवार को ईचागढ़ प्रखंड के नदिसाई पंचायत अंतर्गत कुटाम, जोजोडीह, आमनदिरी, नागासेरेंग, नारो, तपवोन, नदिसाई आदि गांव में आजसू कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

लाल पोलाश वारिश पत्रिका को हुआ भव्य लोकार्पण
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 6:37 PM

झारखंड के तिरलडीह थाना क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी अनम्य लॉज में पश्चिमी बंगाल के मशहूर वार्षिक पत्रिका लाल पोलाश का लोकार्पण हुआ जिसमे क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लोगो को सम्मानित भी किया गया.

मानगो के एपीजेए कलाम हाई स्कूल में सोमवार से शुरू होगा 10 दिवसीय समर  कैंप
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 5:45 PM

एपीजेए कलाम हाई स्कूल में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन स्कूल प्रांगण में कल दिनांक 13 मई से किया जाएगा. इसमें बच्चों के बीच फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग व शैक्षणिक प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम वरिष्ठ कोच के माध्यम से किया जाएगा.

मतदानकर्मियों को लेकर आ रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान पंखे की तेज हवा के चलते कई घरों के छत उड़े
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 4:28 PM

रविवार को प्रखंड के चिरिया में मतदानकर्मियों को लेकर आ रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के पंखे की तेज हवा के चलते कई घरों के छत उड़ गए. साथ ही घरों के सामानों के नुकसान होने की भी खबर है.