Saturday, Apr 27 2024 | Time 03:28 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


लालू को एम्स रेफर किये जाने पर बैठक आज

लालू को एम्स रेफर किये जाने पर बैठक आज

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की समीक्षा गुरुवार को की जायेगी. लालू का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद की टीम मेडिकल बोर्ड की बैठक में लालू प्रसाद के इलाज से संबंधित पूरी फाइलों के साथ चर्चा करेगी.


 

मेडिकल बोर्ड को अगर लगेगा कि लालू के स्वास्थ्य की जांच जरूरी है, तो टीम लालू से उनके कमरे में जाकर बीमारी के बारे में पूछताछ करेगी. जरूरत होने पर ब्लड व रेडियोलॉजी जांच करायी जायेगी. बोर्ड की बैठक गुरुवार को दोपहर 12 बजे अधीक्षक कार्यालय सभागार में होगी. बोर्ड में मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी, नेत्र, रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी व मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष शामिल होंगे.   

 

रेफर की प्रक्रिया पूरी होने में लग सकते हैं 10 दिन   

रिम्स मेडिकल बोर्ड अगर लालू प्रसाद को रेफर करने पर फैसला लेता है, तो सुरक्षा व अन्य प्रक्रिया में 10 दिन का समय लग सकता है. मेडिकल बोर्ड के फैसले से जेल अधीक्षक व  जिला  पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जायेगा. कोर्ट को भी पूरी जानकारी दी जायेगी. इसके बाद लालू प्रसाद को ट्रेन या फिर हवाई जहाज से ले जाने का निर्णय लिया जायेगा.

 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.