Saturday, May 4 2024 | Time 05:55 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


तमाड़ विधानसभा स्तरीय प्रखंड एवं ग्राम प्रभारियों की बैठक आयोजित

संगठनात्मक मजबूती हमारी ताकत है : सुदेश महतो
तमाड़ विधानसभा स्तरीय प्रखंड एवं ग्राम प्रभारियों की बैठक आयोजित
अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत 

बुंडू/डेस्क:-आजसू पार्टी के बुंडू कार्यालय में आज सुदेश महतो पहुंचे जहां तमाड़ विधानसभा स्तरीय प्रखंड एवं ग्राम प्रभारियों की बैठक की गयी.  बैठक में लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत चर्चा  की गई जिसमें 23 अप्रैल को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुँचकर एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नॉमिनेशन में शामिल होकर एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को कहा गया है. 

 

इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती हमारी ताकत है. राज्य के हर गांव में हमारी पहुँच है इस पहुँच को और मजबूत व सुदृढ़ करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है. पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव के साथ काम करते रहने की आवश्यकता है. यह साल हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

 

मौके पर उपस्थित प्रभारियों के साथ उन्होंने विभिन्न रणनीतियों और भावी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की.उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देशहित में सोचने वाले एनडीए गठबंधन और अपने निजी स्वार्थ व हित के बारे में सोचने वाले इंडी गठबंधन के बीच है. एक तरफ हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा प्रभावी चहेरा है वहीं दूसरी तरफ न कोई चेहरा है न कोई संकल्प है. इंडी गठबंधन का उद्देश्य देश का विकास नहीं बल्कि जनता को भ्रमित कर मोदी और एनडीए को रोकना है.

 

हमारा लक्ष्य राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भारी मतों से एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है.पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को आप सभी पूरी निष्ठा के साथ निभाए. इन दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास,सबका प्रयास की अवधारणा के तहत सभी वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी कार्य हुए. पार्टी कार्यकर्ता इन सभी कार्यों और संकल्प पत्र में किए गए वादों को लेकर जनता के बीच जाएं. साथ ही क्षेत्र के वोटरों को बूथ तक लाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है.

 

बैठक में खूंटी लोकसभा प्रभारी रमेश मुंडा, गुंजल इकिर मुंडा, केंद्रीय सदस्य रमेश भगत, केंदीय सदस्य केशव चंद्र महतो, बुंडू जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी सांडिल, रांची जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा, अड़की प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, दुति कृष्ण मुंडा, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो, महिला अध्यक्ष राधिका देवी, बुंडू नगर अध्यक्ष सुमित्रा देवी,तमाड़ पूर्वी महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, योगेस्वर महतो,शुखसारन महतो,मो० सेराज,अभिषेक गोराई, प्रीति कुमारी,ननदे महतो, सुबोध माझी, आकाश बिट, आकाश कुमार, समीर गोराई, भीम महतो आदि उपस्थित थे.
अधिक खबरें
I.N.D.I.A. गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के तमाड़ विधानसभा प्रभारी नीतीश पांडे के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ राजा पीटर का थामा दामन
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 9:32 PM

टी लोक सभा चुनाव के 10 दिन पूर्व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को तगड़ा झटका लगा है यह झटका कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा प्रभारी नीतीश पांडे के द्वारा राजा पीटर का दामन थाम लेने से हुआ है. राजा पीटर ने पूर्व के दिनों में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा प्रभारी तथा उनके नगर तथा ग्रामीण पदाधिकारी के शामिल होने से कांग्रेस को बड़ी झटका लगने की संभावना जताई जा रही है.

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 8:31 PM

-खूंटी संसदीय सीट के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने संयुक्त रूप से गुरुवार को बुंडू प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया.

सोलर टैंक के स्टार्टर चोरी होने से गांव के 45 घरों को हो रही है पानी की किल्लत
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 3:28 PM

बुंडू प्रखंड के कांची पंचायत के बुरूडीह गाँव के किसान भवन केंद्र के समीप लगे सोलर पानी टंकी के स्टार्टर स्टार चोरी होने से गांव के 45 परिवारों पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. इस भीषण गर्मी में पानी की जुगाड़ के लिए दाड़ी जाकर पानी लाने के लिए बाध्य हो रहे हैं.

रांची एयरपोर्ट से हजारीबाग लाए जा रहे लगभग 5 करोड़ के जेवरात जब्त, सात पेटियों में भरे थे जेवर
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 9:18 AM

रांची एयरपोर्ट से हजारीबाग लाया जा रहा करीब पांच करोड़ रुपए के सोने चांदी के जेवरात को मांडू पुलिस ने जब्त कर लिया है. मांडू पुलिस की सूचना पर हरकत में आते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मांडू थाने पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. यह जब्ती रांची हजारीबाग हाईवे पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में वाहनों की जांच के दौरान देर रात हुई.

बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम में खूंटी भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा तमाड़ में बुद्धिजीवियों को किए संबोधित
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 9:18 PM

खूँटी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने आज संध्या तमाड़ के डोडया मैदान में तमाड़ के बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रम के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर उन्होंने अपने समर्थन में वोट करने के अपील की.