Saturday, Apr 27 2024 | Time 07:03 Hrs(IST)
 logo img
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


चाईबासा में माओवादियों का नया फरमान, संगठन में हो भर्ती वरना भुगते परिणाम

चाईबासा में माओवादियों का नया फरमान, संगठन में हो भर्ती वरना भुगते परिणाम
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती गांवों और उनके आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा ग्रामीण मुंडा और डाकुआ को संबोधित करते हुए कुछ हस्तलिखित पत्र फेंके गए हैं. पर्चें फेंक कर ग्राम प्रधान और मुंडा से स्थानीय युवक-युवतियों को संगठन में भर्ती करने के लिए हर गांव से 10 युवकों की मांग की गई है.

 

भाकपा माओवादी के पर्चे फेंके जाने के बाद गांव में लोगों के बीच भय का माहौल है. इसकी जानकारी पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा को हुई और उन्होंने पदाधिकारी को सूचित करते हुए सन्हा दर्ज करने का निर्देश दिया है. पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के बाद नक्सली संगठन कमजोर हुआ है, जिसके बाद नक्सलियों ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में पर्चा बांट कर ग्राम प्रधान और मुंडा से स्थानीय युवक-युवतियों को संगठन में भर्ती करने के लिए प्रत्येक गांव से 10 लोगों की मांग की गई है.

 


 

इस मांग को देखते हुए सुदूरवर्ती गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है. इसके साथ ही भाकपा माओवादियों ने सुदूरवर्ती गांवों में लौटे प्रवासी मजदूरों पर निगाहे बना रखी है, जिन्हें अपने संगठन में शामिल करके अपना संगठन को मजबूत बनाने की फिराक में है. भाकपा माओवादियों के पर्चें फेंके जाने के बाद ग्रामीण युवा दहशत में हैं. इसके साथ ही पुलिस मुठभेड़ में मारी गई तीन महिलाओं के नाम पर नक्सलियों ने सहानुभुति जताई है. इसको लेकर नक्सली अपने संगठन के मारे गए तीन महिला नक्सली साथियों का बदला लेने को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई बार पोस्टर लगाकर पुलिस को मारने की धमकी भी दे रहे हैं.

 


 

नक्सली संगठन योजनाबद्ध तरीके से ग्राम प्रधान, मुंडा व डाकुवा को संबोधित करते हुए पत्र जारी किया है. इस फरमान से दहशत में आए ग्रामीणों ने पुलिस को गुप्त रुप से इसकी जानकारी दे दी. जिसके बाद पुलिस सक्रीय होकर जांच कर रही है. इसमें पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, सुरेश मुंडा, कांडे होनहागा, लोदरो लोहार, राहत, सागेन अनिता समेत अन्य संगठन के माओवादी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

 
अधिक खबरें
रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.