Thursday, Apr 25 2024 | Time 03:54 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


बदले गए कई अनुमंडल अधिकारी, हेमंत सती बने साहेबगंज SDO

बदले गए कई अनुमंडल अधिकारी, हेमंत सती बने साहेबगंज SDO
राज्य सरकार ने कई अनुमंडल अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के अधिकारी  खूंटी  के पद पर पदस्थापित हेमंत सती को अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

 

साहेबगंज अनुमण्डल पदाधिकारी पंकज कुमार साव को पाकुड़ काअनुमण्डल पदाधिकारी बनाया गया है.  कुन्दन कुमार अवर सचिव, उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, को रांची  स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, बगोदर सरिया (गिरिडीह) के पद पर पदस्थापित किया गया है. अनुमण्डल पदाधिकारी, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड रांची में योगदान करेंगे.

 



 

अधिक खबरें
रांचीः बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान के तहत जिला प्रशासन ने किया RRT का गठन
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:23 AM

ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच किए गए नमूनों में H5N1 (Avian Influenza) की पृष्टि हुई है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन की तरफ से एक्शन प्लान के तहत RRT (RAPID RESPONSE TEAM) का गठन किया गया है

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:04 PM

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर आज NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई के बाद एनआईए की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं अब इस मामले में कोर्ट 3 मई को अपना फैसला सुनाएगी.

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज कार्यालय से पैसा लूटने मामले में दाहु यादव को हाईकोर्ट ने दी राहत
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 6:36 PM

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज के कार्यालय से पैसा लूटने मामले में आरोपी दाहु यादव को हाईकोर्ट से राहत मिली है कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. बता दें, यह पूरा मामला 2 अप्रैल साल 2021 का है

Jharkhand HC ने ट्रैफिक SP को दिया आदेश; कहा- 'एंबुलेंस और स्कूल बसें जाम में नहीं फंसे'
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:25 AM

रांची की यातायात व्यवस्था पर सुनवाई करते हुए झारखंड HC ने नियुक्ति को लेकर गृह सचिव से जवाब मांगा है. कोर्ट ने गृह सचिव से सवाल किया है कि यातायात पुलिसकर्मियों के खाली पदों को भरने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है.

जेल से बाहर नहीं निकल सकेंगे 3 कुख्यात अपराधी, 3 महीने तक बढ़ाई गई CCA
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:07 PM

राजधानी रांची के 3 कुख्यात अपराधियों के जेल से बाहर आने के सपनों पर पानी फिर गया है. क्योंकि अपराधियों पर लगे CCA अवधि अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दी गई है. इन तीन कुख्यात अपराधियों में रंजीत साव, शेख फिरोज और फरहान अंसारी के नाम शामिल हैं.