Thursday, Apr 25 2024 | Time 02:13 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


राजधानी रांची में पत्थर से कूच कर युवक की नृशंस हत्या, बंधे मिले हाथ और पैर

राजधानी रांची में पत्थर से कूच कर युवक की नृशंस हत्या, बंधे मिले हाथ और पैर
रांची : राजधानी के बिरला मैदान में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. शव के हाथ और पैर बंधे हुए हैं और उसकी हत्या पत्थर से कूच कर की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही सुखदेव नगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. 

 

वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बिरला मैदान के डम्पयार्ड के पास से युवक का शव बरामद किया है. हत्या के बाद अपराधियों ने युवक के शव को बालू आदि से ढक दिया था. उसके हाथ और पैर को भी बांध दिया था. मंगलवार को जब बच्चे खेलने के लिए मैदान में गये तभी एक बच्चे की नजर बालू में से निकले हुए शव के बंधे पैर पर पड़ी. बच्चे ने अपने परिजनों को बताया और फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

 

 



अधिक खबरें
झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना को अंचल कार्यालय बुंडू ने डाला ठंडे बस्ते में चार वर्ष से तहसील कचहरी का नहीं हो पाया उद्घाटन
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:48 PM

रांची जिला के 50 किमी दूर बुंडू अंचल कार्यालय का इस तहसील कचहरी तैमारा को जरा गौर से देखिए. चारों और आपको झाड़ियां ही झाड़ियां दिखाई देगी.

Birsa Munda Airport पर पार्किंग की नई व्यवस्था, 1 मई से होगी लागू
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 3:43 PM

रांचीवासियों के लिए अहम खबर सामने आई है. बताते चले की अब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 1 मई 2024 से वाहनों के आवागमन और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू होने जा रही है. यह कदम इसलिए उठाया ताकि आने वाले टाइम में ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके

बीती रात मोरहाबादी के निकट हुई सड़क दुर्घटना पर HC जज ने लिया संज्ञान
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 2:10 PM

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और झालसा (झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने सोमवार (22 अप्रैल 2024) की देर रात मोरहाबादी के पास हुई सड़क दुर्घटना पर संज्ञान लिया है. उन्होंने

हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला में JMM नेता अंतू तिर्की सहित 4 लोगों को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में किया गया पेश
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 11:36 AM

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ा 8.46 एकड़ जमीन घोटाला मामले में जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत 4 को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने 5 दिनों की रिमांड बढ़ाने की मांग की है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम हटिया विधायक नवीन जायसवाल की माता जी के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 7:19 AM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विधायक नवीन जायसवाल की माता शांति जायसवाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.