Friday, Mar 29 2024 | Time 13:26 Hrs(IST)
 logo img
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
NEWS11 स्पेशल


महेंद्र सिंह धोनी कर रहें अब तरबूज का प्लांटेशन, वीडियो आई सामने

महेंद्र सिंह धोनी कर रहें अब तरबूज का प्लांटेशन, वीडियो आई सामने

रांचीः टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी जब भी रांची आते हैं तो शैंबो स्थित अपने 43 एकड़ के फार्म हाउस में जरूर जाते हैं. बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस में खेती करते नजर आए. 


 

धोनी का अपने फार्म हाउस में तरबूज का प्लांटेशन करते एक वीडियो सामने आया है. धोनी अपने मैनेजर और पूर्व क्रिकेटर मिहिर दिवाकर के साथ तरबूज का प्लांटेशन कर रहे हैं. फार्म हाउस की जिम्मेदारी संभाल रहे कुणाल गौरव ने जानकारी दी है कि धोनी अपने फार्म हाउस के दो एकड़ में तरबूज की खेती कर रहे हैं. 

 

उन्होंने बताया कि तरबूज की उन्नत किस्म US की सीड 2208 को लगाया है यह बीज धोनी के पॉलीहाउस में ही तैयार की गई है. तरबूज के प्लांटेशन के बाद धोनी के मैनेजर मिहिर दिवाकर ने कहा कि यह खेती देख कर लग रहा है कि हम 35 साल पुराने जमाने में आ गए हैं. उन्होंने कहा है कि धोनी के फार्म हाउस में मॉडर्न टेक्नोलॉजी से ऑर्गेनिक फार्मिंग हो रही है और यह खरीदारों के लिए बहुत अच्छा और सेफ भी है.

 
अधिक खबरें
Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.

सिमडेगा में नदियों का हो रहा चीरहरण, पर्यावरण को पंहुचता नुकसान बजाने लगी है खतरे की घंटी
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 1:33 PM

सिमडेगा में नदियों से हो रहे बालु का बेतहाशा अवैध खनन अब नदियों के लिए काल बनते जा रहा हैं. जिससे मानव जीवन के लिए एक बडा खतरा मंडराने लगा है. खतरे की ये घंटी और कोई नहीं बालू तस्कर बजा रहा है. सिमडेगा में बालु तस्करों ने नदियों का चीरहरण कर रहे है. कई नदियां बालू विहिन हो गई है. नदियों में बालू नहीं होने से ईको सिस्टम प्रभावित होने लगा है.

हजारीबाग के गौरवशाली अतीत
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 2:17 AM

हजारीबाग का गौरवशाली धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रही है. जी हां, आज हम बात कर रहे कभी रामगढ़ राज की राजधानी रहे पदमा किला की है. पदमा किला राजा राम नारायण सिंह के वंशजों को आखिरी धरोहर है.

झारखंड के इस जिले में मांस के दीवाने है लोग, इतने दिन में 33.41 करोड़ से अधिक का खा जाते मीट
मार्च 08, 2024 | 08 Mar 2024 | 9:20 AM

दुनिया के हर कोने में आपको खाने-पिने के शौकीन लोग मिल जाएंगे. किसी को शाकाहारी खाना पसंद है तो कई ऐसे लोग है जो नॉनवेज के दीवाने है. झारखंड में इस जिले में लोग नॉनवेज के लिए पागलों की तरह दीवाने है.