Monday, May 6 2024 | Time 03:42 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » बोकारो


रेलवे गोल मार्केट मंदिर में 7 मई से महायज्ञ

रेलवे गोल मार्केट मंदिर में 7 मई से महायज्ञ
कृपा शंकर/न्यूज़ 11 भारत 

बोकारो/डेस्क:-रेलवे गोल मार्केट स्थित श्री राम दूत धाम मंदिर प्रांगण में गुरुवार को एक बैठक हुई. बैठक में आगामी 7 मई को होने वाले महायज्ञ को लेकर श्रीराम दूत सेवा समिति का नई कमेटी का गठन किया गया. वहीं, पांच दिवसीय चलने वाले इस महायज्ञ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. जिसका समापन 11 मई 2024 को होगा. इस दौरान अध्यक्ष अंकित सिंह, उपाध्याय राजा सिंह, सचिव विकास कुमार सिंह, उप सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, उप कोषाध्यक्ष रंधीर ठाकुर, संगठन सचिव संजू झा, सहायक संगठन सचिव लखन कुमार भगत, मुकेश कुमार चौधरी, प्रचारक राजा यादव के रुप में नामित किया गया. वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रुप में सरोज कुमार, सत्येंद्र कुमार, अम्बूज कुमार, राजा, आयुष सिंह, सूरज कुमार का चयन किया गया.
अधिक खबरें
भाजपा के स्थानीय नेताओं पर लगाया पिछले चुनाव, उपचुनाव में भीतरघात का आरोप, वहीं, जदयू में अंतर्कलह का भी दिया संकेत
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:29 PM

सेक्टर 12 स्थित जदयू कार्यालय में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक के बाद पार्टी के वरीय नेता अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी में धनबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन करने पर सब एकमत नहीं हैं. बीते चुनाव, उपचुनाव में भाजपा की जो भुमिका रही है.

पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा एवं पलामू के पुलिस व सुरक्षा बल के 168 जवानों ने डाकमतपत्र से किया मतदान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:28 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 13 मई को पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा एवं पलामू संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है. संबंधित जिले के पुलिस जवानों, झारखंड शस्त्र पुलिस बल (जेएपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) आदि सुरक्षा बलों ने रविवार को डाकमतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

करमटिया जंगल में आग लगने से एक सौ अधिक सूखे पेड़ जले
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:39 PM

गोमिया प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत के करमटिया ग्राम एवं बंद पड़ी पिपराडीह कोलियरी के जंगलों में रविवार को आग लग गई और इससे लगभग डेढ़ सौ सुखा अन्य पेड़ आग की चपेट में आकर जल गए. जंगलों में आग लगने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बीडीओ महादेव कुमार महतो को दिया.

गोमिया पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 160 पुड़िया गांजा जब्त
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 3:37 PM

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया थाना क्षेत्र के ग्राम होसिर मे गुप्त सूचनाके आधार पर अवैध रूप से गांजा तस्करी ले जाते हुए महेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 59 वर्ष पिता स्व0 गोपेश्वर प्रसाद ग्राम पटवा टोला होसिर, थाना गोमिया, जिला बोकारो के पास से 160 पुड़िया गांजा जब्त किया गया.

8 साल की बच्ची से दरिंदगी फिर कर दी हत्या
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 1:41 PM

परिजनों ने बताया कि बच्ची दादी के मायके शादी समारोह में शामिल होने आई थी. कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौटने की तैयारी कर रहे थे