Thursday, May 16 2024 | Time 04:15 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


29 अप्रैल को झारखंड दौरे पर आएंगे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, पलामू प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को करेंगे सबोंधित

29 अप्रैल को झारखंड दौरे पर आएंगे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, पलामू प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को करेंगे सबोंधित
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः 29 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है. यहां पहुंचने के बाद वे चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज में दोपहर 3 बजे बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान लोकसभा प्रभारी प्रदेश महामंत्री एंव सांसद आदित्य साहू ने दी है. 





 

रांची पहुंचने के बाद यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 3 बजे चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत  हंटरगंज के खूंटी केवाल मैदान में एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम साढ़े चार बजे वे मीडिया सेंटर रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे. इसके पश्चात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देर शाम विमान द्वारा रांची से प्रस्थान करेंगे. 

 
अधिक खबरें
Minister Alamgir Alam arrested LIVE: झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 6:28 AM

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया है.

ये तो शुरुआत है अभी झारखंड सरकार की पूरी कैबिनेट की पोल खुलना बाकी है- सांसद दीपक प्रकाश
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 7:56 AM

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर बीजेपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Minister Alamgir Alam की गिरफ्तारी पर BJP ने कहा- झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिरा
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 7:15 AM

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने बड़ा वार किया है मामले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिर गया है.

झारखंड विधानसभा के पास कैशकांड में पकड़ाए तीनों युवकों को कोर्ट से मिली बेल
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 6:10 PM

झारखंड विधानसभा के पास वाहन चेकिंग के दौरान 4 लाख से अधिक रूपयों के साथ पकड़े गए तीन युवकों को कोर्ट से जमानत मिल गई है. मामले में सुनवाई करते हुए रांची सिविल कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों (अश्विनी रजवार, रवि कुमार राय और प्रखर रंजन) को बेल दे दी है.

ED की जांच की जद में विष्णु अग्रवाल का न्यूक्लियस मॉल
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 3:43 AM

राजधानी रांची के सबसे बड़े कारोबारी और जमीन घोटाला मामले में आरोपी विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की टीम एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई कर रही है. बता दें, ईडी की टीम कारोबारी विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल पहुंच गई है.