Monday, Apr 29 2024 | Time 04:33 Hrs(IST)
 logo img
राजनीति


धनबाद के BJP पार्टी कार्यालय में लोकसभा कोर समिति की बैठक आज

धनबाद के BJP पार्टी कार्यालय में लोकसभा कोर समिति की बैठक आज
न्यूज़11 भारत 

 

रांची/डेस्क: धनबाद के बीजेपी पार्टी कार्यालय में आज लोकसभा कोर समिति की बैठक होगी. इस बैठक में मुख्य रूप से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे. बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चुनाव संचालन समिति के सदस्य सह पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डब्लू बाउरी, रागिनी सिंह, विभाष महतो, अंबिका खवास, नंदू अग्रवाल, मुकुल ओझा, अमर मंडल, वीरेंद्र हांसदा, विनोद गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह शामिल होंगे.

 


 

बुधवार को नहीं हुई बीजेपी चुनाव समिति की बैठक

आपको बता दें कि बीजेपी चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नहीं हो सकी. ऐसे में  धनबाद,चतरा समेत अन्य लोकसभा सीट से बीजेपी  प्रत्याशी की दूसरी सूची पर मंथन नहीं हो सका है. अब बैठक आठ मार्च को होने की संभावना है. धनबाद सीट से वर्तमान सांसद पीएन सिंह के साथ वर्तमान विधायक राज सिन्हा, रागनी सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, ढुल्लू महतो के नाम की भी चर्चा है. बीजेपी भोजपुरी गायक पवन सिंह पर भी दाव लगा सकती है. 

 

अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

लोकसभा चुनाव के बीच जमानत नहीं मिली तो..वोट नहीं दे सकेंगे पूर्व CM हेमंत सोरेन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:42 AM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग बीते 26 अप्रैल को हो चुकी है अब 5 चरणों का मतदान होना बाकी है. चौथे चरण के मतदान के साथ 13 मई से झारखंड में 14 सीटों के लिए वोटिंग होगी. राज्य में चार चरणों में चुनाव होंगे. लेकिन इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहित राज्य के कई जेलों में बंद कैदी और विचाराधीन बंदी अपने मतदान का प्रयोग नहीं कर सकेंगे.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों के नाम की लिस्ट, देखें पूरी सूची
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 11:57 AM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी..