न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा के तत्वाधान मे मण्डल कारा सिमडेगा में जेल अदालत का आयोजन किया गया.
जिसमे मुख्य रूप से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह के द्वारा एक बंदी को रिहा किया गया। मौके पर असिस्टेंट एलएडीसीएस अधिवक्ता सुकोमल, सहायक अभियोजन पदाधिकारी न्यायालय के पेशकार, जेल मंडल कारा सिमडेगा, पीएलवी तेलेसफ़ोर लुगुन, जेल के पुलिसकर्मी एवं बंदी उपस्थित थे.