Monday, May 13 2024 | Time 04:01 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » बोकारो


भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे इंडिया गठबंधन के नेता

भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे इंडिया गठबंधन के नेता
अनंत/न्यूज़11भारत

बेरमो/डेस्क:-गोमिया प्रखंड के गोमिया स्थित साहू धर्मशाला में गोमिया प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लुदू मांझी की अध्यक्षता में हुई.  इस सम्मेलन में मुख्य रूप से बोकारो जिला झामूमों जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सह टुंडी विधायक मथुरा महतो, झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक बबिता देवी, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मुर्मू उपस्थित थे.

 

सम्मेलन में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सह विधायक मथुरा महतो ने भाजपा के खिलाफ जमकर हमला किया. कहा कि आज पूरे देश में अराजकता का माहौल है और लोगों को इसके लिए जागरूक होना होगा. वहीं विचारधारा की लड़ाई में पूंजीपतियों को परास्त करना होगा और इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा. कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत मुझे गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है और इस चुनाव में मुझे विजयी बनाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दिल्ली में रखने का मौका दें. समस्याओं का निराकरण अवश्य करूंगा.

 

झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा एवं एनडीए गठबंधन द्वारा देश में दमनकारी नीति का उपयोग किया जा रहा है और देश को विपक्ष विहीन बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. इसे किसी भी हालत में सफल नहीं होने देना है. कहा कि राज्य की झारखंड सरकार द्वारा गरीबों, किसानों एवं आमलोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है और लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है
अधिक खबरें
आजसू का जन संवाद तेनुघाट अतिथि भवन परिसर मे
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 10:47 PM

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में गोमिया विधानसभा स्तरीय युवा संवाद का कार्यक्रम तेनुघाट अतिथि भवन में किया गया. युवाओं को संबोधित करते हुए महतो ने युवाओं से राजनीति के बारे में चर्चा परिचर्चा की. आज की युवा पीढ़ी राजनीति के बारे में क्या विचार करती है.

पुरषों के साथ मिलकर महिला विकास कार्य में ले रही भाग: विधायक सुनीता चौधरी
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 7:02 PM

गोमिया प्रखंड के हजारी बस्ती में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा गोमिया प्रखंड द्वारा आयोजित मातृत्व दिवस पर महिलाओं के बीच जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस समारोह के मुख्य अतिथि रामगढ़ के विधायक सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, भाजपा गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सह संयोजक डा सुरेंद्र राज, विहिप के जिलाध्यक्ष अभय सिंह, मुखिया तारामणि देवी उपस्थित थे.

बेरमो के रामनगर में बंद आवास का ताला तोड़ नगद सहित हजारों रुपये की चोरी
मई 12, 2024 | 12 May 2024 | 4:06 PM

बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने अजय सिंह के आवास का ताला तोड़ कर नगद सहित जेवरात और कीमती कपड़े की चोरी कर ले गए. रविवार की सुबह जब पड़ोसी राहुल कुमार ने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है तो वह अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था.

कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में अभिभावकों की गोष्ठी हुई
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:41 PM

कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन, ढोरी में अभिभावकों की गोष्ठी हुई. इसमें कक्षा नवम एवं दशम के बहनों के अभिभावकों ने भाग लिया. गोष्ठी का प्रारंभ सम्मानित मंचासीन अधिकारियों में धनबाद विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडे, कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडे एवं अभिभावक बंधु नें दीप जलाकर किया.

झारखण्ड आंदोलनकारीयों ने तेनुघाट उपकारा मे कार्यरत कंप्यूटर अपरेटर पर 3000रु मांगने का लगाया आरोप, संसीमन प्रमाण पत्र निर्गत के एवज मे
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 6:48 AM

जेल से संसीमन होने के प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में झारखंड आंदोलनकारियों से तेनुघाट उपकारा में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार ठाकुर पर तीन हजार रूपए मांगने का आरोप आंदोलनकारी एवं सीपीआई नेता इफ़्तेखार महमूद ने लगाया.