Sunday, May 19 2024 | Time 11:06 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
  • झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
  • आज फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे PM नरेंद्र मोदी, तीसरे चरण के चुनाव के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित
  • आज फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे PM नरेंद्र मोदी, तीसरे चरण के चुनाव के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित
  • Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार पर मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप, कोर्ट ने 5 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड » गुमला


चैनपुर में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट

चैनपुर में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट
राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर के लोरम्बा खड़ियाटोली से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां पर एक कलयुगी बेटे ने संपति के लिए मां बाप को मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

रोज मां-बाप से झगड़ा करता था बेटा

जानकारी के मुताबिक, चैनपुर थाना क्षेत्र के लोरम्ब खड़िया टोली गांव का है। मृतकों की पहचान लोरम्ब खड़िया टोली गांव के जेवियर मिंज और उनकी पत्नी दोरसिया मिंज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित बेटा अर्पण मिंज जब भी काम करके घर आता था तो मां-बाप से झगड़ता था। इसी बीच बुधवार को शाम छः बजे किसी बात को लेकर उसने मां बाप से फिर से झगड़ा किया था। इसको लेकर पंचायत भी हुई थीं। बेटे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। घर में अधेड़ दंपति की डेड बॉडी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।इधर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है 

 

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुबह भेज दिया जायगा। चैनपुर थाना प्रभारी अजय यादव ने कहा कि अधेड़ दंपति की हत्या की गई है। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेटे ने अपने मां-बाप की हत्या की है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का बेटा हिरासत में लिया गया।
अधिक खबरें
चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव के बांध में डुबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:23 PM

चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव में वन विभाग द्वारा बनाए गए बांध में डुबने से गांव के सुदेश रौतिया, पिता स्वर्गीय टोल्हा रौतिया उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई घटना सुबह 11.30 बजे की है.

चैनपुर अनुमंडल के बुमतेल गांव की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 11:42 AM

चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र के बुमतेल गांव निवासी प्रमिला कुमारी, पिता महेन्द्र मुण्डा उम्र 20 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका प्रमिला कुमारी पिछले एक महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी.

घाघरा ने खो दिया पत्रकारिता जगत के भीष्म को, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 10:56 AM

घाघरा प्रखंड क्षेत्र की पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह सह घाघरा थाना परिषर स्थित पार्वती मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा 54 वर्ष का असामयिक निधन गुरुवार मध्यरात्रि के करीब हो गई. करीब पांच महीनें पूर्व उनका इलाज चेन्नई के वेल्लोरे में हुआ था.

घर में आग लग जाने से करीब एक लाख का हुआ नुकसान प्रशासन से मुआवजे की मांग
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 4:57 PM

घाघरा थाना छेत्र के कोटामाटी टंगराटोली निवासी मुन्ना उरांव के घर मे आग लग जाने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुवा. घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब आठ बजे की है. इस बावत घर के मुखिया मुन्ना उरांव एवं पत्नी ललिता देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे स्कूल गए हुवे थे

पुग्गू बेहरा टोली गांव में कलयुगी बेटे ने विधवा मां को त्रिशूल से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, बेटी ने पहुंचाया सदर अस्पताल
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 10:13 AM

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुग्गु बेहरा टोली निवासी 50 वर्षीय मानू उरांव स्वर्गीय पति बुधु उरांव को उसके अपने ही बेटे 18 वर्षीय गुड्डू उरांव ने त्रिशूल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना में महिला को चार से पांच जगह चोट लगी है.